बीमार होने पर शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, ऐसे में खानपान का सबसे अधिक असर पड़ता है, गलत खाने से बीमारी बदतर हो सकती है, इसलिए बीमारी में कुछ आहार का सेवन न करें।
बीमार होने पर खानपान में सावधानी बरतना जरूरी है, क्योंकि खानपान के जरिये बीमारी के उपचार में सहायता मिलती है। अगर आपको सामान्य बुखार या संक्रमण की समस्या है, तो इसकी रिकवरी के लिए सबसे अधिक जरूरी है कि आपका लीवर स्वस्थ हो और आपको पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ मिलता रहे। अगर आपने खाने में अनियमितता बरती तो इसके कारण आपकी बीमारी और भी बदतर हो सकती है। इसलिए जब भी आप बीमार हों तो कुछ आहार का सेवन करने से बचें।
Image Source - Getty Images
अंडे खाना स्वास्थ्य के लिहाज से स्वस्थ माना जाता है, क्योंकि अंडा पौष्टिकता से भरपूर होता है। लेकिन जब भी आप बीमार हों तब अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि अंडे में कोलेस्ट्रॉल होता है जो आपके लीवर को प्रभावित कर सकता है। इसलिए बीमारी में अंडे का सेवन करने से बचें।
Image Source - Getty Images
अगर आप फास्ट फूड और जंक फूड के शौकीन हैं तो बीमार होने के बाद इनका सेवन न करें। वैसे भी फास्ट फूड सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है, और बीमारी में तो इसका सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। फास्ट फूड और जंक फूड में वसा की अधिकता होती है जो पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकता है। इसलिए बीमारी में इनका सेवन करने से बचें।
Image Source - Getty Images
बीमार होने पर किसी भी प्रकार के डेयरी उत्पाद जैसे - दूध, दही, पनीर आदि का सेवन करने से बचें। कई शोधों में भी यह बात साबित हो चुकी है कि डेयरी उत्पाद का सेवन करने से बीमारी और भी बदतर हो सकती है, क्योंकि दुग्ध उत्पाद बलगम बनने में मदद करते हैं। इसके अलावा दही जैसे दुग्ध उत्पाद में बैक्टीरिया होते हैं जो पेट को प्रभावित करते हैं।
Image Source - Getty Images
शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, इसलिए बीमारी में तो इनका सेवन बिलकुल ही नहीं करना चाहिए। शराब में एल्कोहल के साथ एसिड भी होता है जो पेट के साथ लीवर को भी कमजोर कर देता है। इससे बीमारी बढ़ सकती है, और मरीज की हालत खराब हो सकती है। इसलिए बीमारी में शराब का सेवन बिलकुल भी न करें।
Image Source - Getty Images
अगर आप मसालेदार आहार का सेवन अधिक करते हैं तो बीमारी में मसालेदार भोजन करने से परहेज करें। दरअसल मसालेदार भोजन आसानी से पचते नहीं है और इनके कारण पेट भी प्रभावित होता है। यह आपकी पाचन क्रिया पर बुरा असर डाल सकते हैं। इनके कारण दर्द भी बढ़ सकता है। इसलिए बीमारी में किसी भी प्रकार के मसालेदार आहार का सेवन करने से बचें।
Image Source - Getty Images
अधिक वसा युक्त आहार का सेवन बीमारी में बिलकुल भी न करें। वसा युक्त आहार का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है और लीवर भी सही तरीके से काम नहीं करता है। इसके अलावा यह आसानी से पचता भी नहीं, और यह दर्द का भी कारण बन सकता है। इसलिए वसा युक्त आहार जैसे - मक्खन, पनीर, अंडे, आदि का सेवन करने से बचें।
Image Source - Getty Images
बीमारी में शुगर और शुगर युक्त खाद्य-पदार्थों का भी सेवन करने से बचें। क्योंकि शुगर खाने से इम्यून सिस्टम प्रभावित होता है और यह पेट में सूजन का कारण भी बन सकता है। ऐसे में अगर आपको शुगर खाने का मन हो तो नारियल पानी का सेवन करें, इसमें प्राकृतिक शुगर होता है और बीमारी के उपचार में मदद भी मिलती है।
Image Source - Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।