मोटापे की तेजी से बढ़ती समस्या पूरे देश और दुनिया के लिये एक बड़ी चुनौती बन चुकी है। लेकिन इससे निपटने के लिये भो जन करना बंद करने की जरूरत नहीं, क्योंकि ऐसे कई खाद्य पदार्थ होते हैं, जिनके सेवन से शरीर की कैलोरी खपत अधिक होती है।
मोटापे की तेजी से बढ़ती समस्या पूरे देश और दुनिया के लिये एक बड़ी चुनौती बन चुकी है। लेकिन इससे निजात पाने के लिये क्या खाना ही बंद कर दिया जाए? जी नहीं, भोजन बंद करने के कोई जरूरत नहीं, क्योंकि ऐसे कई खाद्य पदार्थ होते हैं, जिनके सेवन से शरीर की कैलोरी खपत अधिक होती है और वजन घटता है। कमाल की बात तो यह है कि ये आहार बेहद लज़ीज होते हैं और इन्हे आप रोजाना खा सकते हैं। साथ ही इनके सेवन से शरीर को स्फूर्ति और ऊर्जा भी मिलती है। तो चलिये जानेत हैं कौंन से हैं वे आहार जिन्हें खाकर अधिक कैलोरी बर्न होती हैं।
Images courtesy: © Getty Images
कई अध्ययनों से ये साफ हुआ है कि साबुत अनाज के नियमित सेवन से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है और कैलोरी की खपत भी अधिक होती है। इनके सेवन से मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है और बीमारियां से बचाव होता है। प्रोटीन, विटामिन और कार्बोहाइड्रेट भरपूर साबुत अनाज के सेवन से पाचन क्रिया भी बेहतर होती है और बार-बार भूख भी नहीं लगती।
Images courtesy: © Getty Images
मौसमी अर्थात ग्रेपफ्रूट के सेवन से मेटाबोलिज्म अच्छा रहता है और यह कैलोरी बर्न करने में भी मदद करता है। मौसमी में फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। साथ ही इसके या इसके जूसके इसके सेवन से शरीर में ग्लूकोज की पर्याप्त मात्रा रहती है।
Images courtesy: © Getty Images
कई आहार विशेषज्ञ बर्फ से कैलोरी बर्न करने की सलाह भी देते हैं। भले ही बर्फ से वजन में कोई आश्चर्यजनक बदलाव न आए, लेकिन थोड़ी-बहुत कैलोरी तो जरूर कम होती हैं। बर्फ खाने से मेटाबॉलिज्म तेजी से काम करने लगता है और शरीर की कुछ ऊर्जा बर्फ को गर्म करने में खर्च होगी।
Images courtesy: © Getty Images
ग्रीन टी में ऐसे गुण होते है जो मेटाबोलिजम को तेज करते हैं। रोज़ाना ग्रीन टी का सेवन करने से कई खतरनाक बीमारियों से भी बचाव होता है। ग्रीन टी में प्रचुर मात्रा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को स्वस्थ और निरोग रखते हैं। इसे नियमित तौर पर सुबह के समय खली पेट पीने से वजन घटता है और ताजगी मिलती है।
Images courtesy: © Getty Images
इस संबंध में कई शोध हो चुके हैं और यह प्रमाणित कर चुके हैं कि ओमेगा-3 के सेवन से मेटाबोलिज्म दुरूस्त बनता है। यह एक प्रकार का फैटी एसिड होता है, जोकि लेप्टिन लेवल हारमोन पर प्रभाव डालता है, और कैलोरी खर्च करने में मदद करता है। ओमेगा-3, शरीर में खुद से नहीं बनता है इसलिए इसे मछलियों और बीन्स आदि से प्राप्त किया जाता है। टूना, हियरिंग, साल्मन आदि मछलियों में ओमेगा-3 प्रचुर मात्रा में होता है।
Images courtesy: © Getty Images
सिलिरे में कई लाभकारी तत्व मौजूद होते हैं। इसके सेवन से कैलोरी की मात्रा शरीर में कम पहुंचती है, किंतु ऊर्जा लगातार प्राप्त होती है। यह एक प्रकार का पत्तेदार साग होता है, जिसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
Images courtesy: © Getty Images
रोज़ सुबह कॉफी के साथ की गई शुरूआत शरीर को ऊर्जा और स्फूर्ति से भर देती है। इसमें मौजूद कैफीन हमें ऊर्जा देती है और सचेत करती है। क़फी पीने से हार्ट रेट बढ़ जाता है और रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा भी बढ़ती है, साथ ही कैलोरी भी काफी बर्न हो जाती है। लेकिन ध्यान रखें कि यदि आप अगर इसमें चीनी और क्रीम को मिला देंगे तो इसके गुण कम हो जाते हैं। बेहतर होगा कि इसे बिना चीनी के ही पियें।
Images courtesy: © Getty Images
एवोकाडो, श रीर की वसा को बहुत तेजी से तीन गुना वसा को खत्म करता है। एवोकाडो में असंतृप्त वसा होता है जो मेटाबोल्जिम को बनाएं रखती है और शरीर की कोशिकाओं को ऊर्जा भी देती है, ताकि उन्हे क्षति न हो। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल का स्तर कम होता है, घाव जल्दी भर जाते हैं और दिल के रोग होने की आशंका भी कम होती है। यह बालों व आंखों के लिए भी स्वास्थ्यवर्धक होता है।
Images courtesy: © Getty Images
चिया सीड या बीजों में प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा-3 वसा प्रचुर मात्रा में होता है और यह मेटाबोल्जिम, पाचनक्रिया और ग्लूकॉन को बेहतर करता है। इसके सेवन से हारमोन्स में परिवर्तन होता है और फैट कम हो जाता है। आप चिया सीड को दही, सलाद के साथ या भिगो कर कच्चा भी खा सकते हैं।
Images courtesy: © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।