अगर आप अंडा खाते हैं, तो इस स्लाडशो को देखने-पढ़ने के बाद आपका दिल बाग-बाग हो जाएगा। अंडा बनाने के परंपरागत तरीकों से अलग इसमें स्वाद के नये रास्ते दिखाये गए हैं।
दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं, एक जो अंडा खाते हैं, दूसरे जो अंडा नहीं खाते। अगर आप अंडा खाते हैं, तो इस स्लाडशो को देखने-पढ़ने के बाद आपका दिल बाग-बाग हो जाएगा। अंडा बनाने के परंपरागत तरीकों से अलग इसमें स्वाद के नये रास्ते दिखाये गए हैं। image courtesy : getty images
अंडे को ऑमलेट के रूप में सबसे अधिक खाया जाता है। अंडे बनाने के हजारों तरीके हैं। और इनमें से एक प्रचलित तरीका है चीज ऑमलेट। दो-तीन अंडों को नमक और सफेद मिर्च के साथ फेंट लें। एक पैन में थोड़ा सा ऑलिव ऑयल गर्म करें और अंडे के मिश्रण को घुमाकर इसके ऊपर डालें। इसे लगभग दो मिनट तक पकायें। ऑमलेट के ऊपर मोजिला चीज या कोई अन्य चीज डालें। इसके बाद अंडे को बहुत आराम से पलट दें। दोनों ओर से उसे दस से 15 सेकेण्ड तक पकायें। गर्मागर्म ऑमलेट सर्व करें। image courtesy : getty images
यह अंडे पकाने का सबसे आसान और सेहतमंद तरीका है। पानी में थोड़ा सा सिरका डालकर उसे उबाल लें। फिर थोड़ी देर के लिए गैस मद्धम कर दें। अंडा तोड़ें और उसे पॉट में डाल दें। बड़े चम्मच की मदद से अंडे के ऊपर गर्म पानी डालते रहें जब तक उसके ऊपर एक सफेद परत न बन जाये। छिद्रित चम्मच की मदद से अंडे को उठाइये और सारा पानी निकलने दीजिये। इसके ऊपर सीजनिंग डालिये। इंग्लिश मस्टर्ड सॉस के साथ आप इसका सैंडविच बनाकर खा सकते हैं। image courtesy : getty images
अधिकतर बंगाली इस बात से सहमत होंगे कि यह सामान्य सनी साइड अप आमलेट है, लेकिन जरा हट के। एक बार जब आप सनी साइड अप ऑमलेट बना लें और उस पर सभी सीजनिंग भी कर दें, अंडे को पलट दें। अब आपके पास ऐसा अंडा है जो दोनों ओर से करारा हो चुका है। इसे अंडे को आप किसी भी भारतीय डिश के साथ खा सकते हैं फिर चाहे वो खिचड़ी हो या फिर दाल रोटी। हां इसमें सफेद मिर्च के स्थान पर थोड़ी पिसी हुई काली मिर्च डालें। image courtesy : getty images
इसे बनाना थोड़ा थकाऊ हो सकता है, लेकिन एक बार जब यह बनकर तैयार हो जाएगा, तो आप खुद को इसे खाने से नहीं रोक पायेंगे। अंडों को कम से कम तीन मिनट तक उबालें। अंडों को उबालने के बाद उसके ऊपर ठंडा पानी डालें। छिलके उतारने के बाद उसे लंबाई में काटें। पीला हिस्सा निकालकर उसे अपनी पसंदीदा सॉस के साथ मैश कर दें। आप इसमें होलेंडिस सॉस, मस्टर्ड सॉस अथवा टारटर सॉस को मिला सकते हैं। इस मिश्रण की सीजनिंग अच्छी तरह करें। अब अंडे के खाली सफेद हिस्सों में यह मिश्रण भर लें। और अब आपके अंडे नये और स्वादिष्ट रूप में खाये जाने के लिए तैयार हैं। image courtesy : getty images
आप बाजार से आसानी से पिज्जा मंगा सकते हैं। लेकिन, एग पिज्जा की यह रेसिपी आपके मुंह में पानी ला देगी। इसमें आपको अंडे को टमाटर सॉस और चीज के बीच रखना है। बाजार से पिज्जा स्प्रेड को पिज्जा बेस पर फैलाने के बाद उस पर अंडे फैला लें। इसे तक तक पकायें जब तक अंडा पक न जाए। इसके ऊपर कसा हुआ चीज और पेपरॉनी की टॉपिंग्स डालें। चीज पिघलने तक इसे ओवन में रखें। कुछ ही देर में आपका लज्जतदार एग पिज्जा तैयार हो जाएगा। image courtesy : getty images
हर किसी को फ्रेंच टोस्ट के बारे में जानता है। यह बनाने में आसान है। अंडे फेंटे, उसमें शहद और नमक मिलायें। ब्रेड को अंडे में 30 सेकेण्ड तक डुबोकर रखें। ब्रेड को कूलिंग रैक पर रखकर अतिरिक्त अंडा निकल जाने दें। एक फ्राइंग पैन में मक्खन डालकर गर्म करें और ब्रेड को दोनों ओर से ब्राउन होने तक सेंके। अब आपका फ्रेंच टोस्ट खाने के लिये तैयार है। अगर आप मीठा टोस्ट नहीं खाना चाहते हैं, तो शहद के स्थान पर पिसी हुई काली मिर्च और कटे हुए प्याज मिला सकते हैं। जब आप दो स्लाइस बना चुके हों, तो उनके बीच में चीज का एक टुकड़ा रखकर इसे फिर दोनों ओर से 30 सेकेण्ड तक गर्म करें। आपका फ्रेंच चीज टोस्ट तैयार है। image courtesy : getty images
फ्रिट्टटा मोटा ऑमलेट है जो मुख्य रूप से इटली में तैयार हुआ। तीन-चार अंडे फेंटकर उसमें नमक, मिर्च, धनिया, प्याज आदि मिला लें। इसमें ओरगेनो या रोजमेरी मिला लें। एक सॉस पेन में मक्खन डालकर उसे गर्म करें और उस पर अंडे डाल दें। जब अंडा अभी तरलावस्था में ही हो, इसमें अपनी पसंद की पकी हुई सब्जियां और मीट मिला दें। इसके ऊपर चीज कसकर डाल दें। इसे पकने के लिए ओवन में रख दें। आपको इसे पकाने के लिए ऊपर से गर्मी चाहिये। कील निकाल दें और आपको अपनी पसंद का ऑमलेट मिल जाएगा। परंपरागत रूप से इसे कहाड़ी और फिर बायलर में पकाया जाता है। image courtesy : getty images
यह आपको करीबी रेस्टोरेंट में नहीं मिलता। इसके लिए आपको चाहिये, ठंडे चावल, करीब के रेस्टोरेंट से बना हुआ तंदूरी चिकन और अंडे। ऑमलेट बनाइये और इसके पतले-लंबे टुकड़े काट लीजिये। चिकन की हड्डियां निकालकर उसे अच्छी तरह चॉप कर लें। अब एक पैन में मक्खन डालें। जब मक्खन पिघल जाए तो उसमें कटे हुए प्याज और साबुत लाल मिर्च डाल दें। जब प्याज भूरे हो जाएं तो उसमें कुछ बूंदें सोया सॉस और चावल डाल दें। इसे लगातार हिलाते रहें और फिर इसमें चिकन डाल दें। इसमें ऑमलेट डाल दें। अपने स्वादुनसार नमक और मिर्च डाल लें। आपके घर पर बने एग फ्राइड राइस विद तंदूरी चिकन तैयार है। अतिरिक्त स्वाद के लिए इस पर नींबू डाल सकते हैं। image courtesy : getty images
यह सलाद बनाना आसान है। और यह काफी जल्दी भी बन जाता है। प्याज और मशरूम काटकर उसे फ्राइंग पैन में थोड़ा गर्म करके अच्छे से मिला लीजिये। इसमें स्वाद के लिए थोड़ी सीजनिंग मिला लीजिये। इस मिश्रण को ठंडा होने दें। अंडे को उबालें और उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें। इसे मशरूम मिश्रण में मिला दें। इसमें हर चीज कटे हुए आइसबर्ग सलाद के साथ मिलायें। इस मिश्रण को सिके हुए अंडे और हरे धनिये से सजायें। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।