स्वाद लाभों के अलावा आसानी से उपलब्धता और त्वचा, बालों और स्वास्थ्य के लिए सरसों के बीज के अद्भुत फायदे हैं। ऐसे ही कुछ लाभों को उल्लेख यहां किया गया है।
सरसों के बीजों का उपयोग मसाले के रूप में किया जाता है। इससे बनी चटनी बहुत स्वादिष्ट होती है। स्वाद लाभ के अलावा आसानी से उपलब्धता और त्वचा, बालों और स्वास्थ्य के लिए सरसों के बीज के अद्भुत फायदे हैं। ऐसे ही कुछ लाभों को उल्लेख यहां किया गया है। image courtesy : getty images
सरसों के बीज में ग्लूकोसाइनोलेट्स जैसे यौगिक की उपस्थिति कैंसर कोशिकाओं के विकास को बाधित करने के लिए फाइटोकेमिकल्स उपयोग करने के लिए जाना जाते है। यह निश्चित रूप से सरसों के बीज एक बड़ा स्वास्थ्य लाभ है। image courtesy : getty images
सरसों के बीज रूमेटिक अर्थराइटिस से पीड़ित लोगों के लिए राहत का स्रोत हैं। इसमें सेलेनियम और मैग्नीशियम की मौजूदगी इस समस्या से राहत प्रदान करने में मदद करती है। image courtesy : getty images
सरसों के बीज में मौजूद मैग्नीशियम माइग्रेन की समस्या को कम करने में मदद करता है। मछली में सरसों के बीज का हल्का सा स्पर्श ओमेगा-3 फैटी एसिड को बढ़ावा देने में मदद करता हैं। image courtesy : getty images
सरसों के बीज आहार फाइबर का अच्छा स्रोत हैं, जो शरीर में पाचन में सुधार करता है। जिससे मल त्याग बेहतर बनता है और शरीर के समग्र चयापचय में सुधार होता है। इसमें मौजूद फाइबर बहुत आसानी से घुलनशील होता है जो ज्यादातर उपयोग के लिए इसे प्रभावी बनाता है। image courtesy : getty images
सरसों के बीज में मौजूद कॉपर, आयरन, मैग्नीशियम और सेलेनियम पोषक तत्वों की संख्या रक्तचाप को कम करने और रजोनिवृत्ति में होने वाले बदलाव से राहत देने में सहायता करते हैं। image courtesy : getty images
सरसों के बीज अस्थमा के रोगियों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इसमें आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर और सेलेनियम जैसे मिनरल की उपस्थिति अस्थमा के हमलों को रोकने में मदद करते हैं। image courtesy : getty images
सरसों के बीज एक प्राकृतिक स्क्रब की तरह काम करता है। आप इसमें लैवेंडर या आवश्यक गुलाब तेल को मिलाकर स्क्रब बना सकते हैं। इस स्क्रब का प्रयोग आप चेहरे और मृत त्वचा को हटाने के लिए प्रयोग कर सकते है। image courtesy : getty images
सरसों के बीज के साथ एलोवेरा जेल का प्रयोग आपकी त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करता है। सरसों के बीज और एलोवेरा जेल का संयोजन आपकी त्वचा की सभी समस्याओं को दूर कर आपको अंदर से पोषण देता है। image courtesy : getty images
सरसों के बीज कैरोटीन और लुर्टिन का बहुत अच्छा स्रोत है। साथ ही इसमें विटामिन ए, सी और के भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। यह सब पोषक तत्व मिलकर इसे एक उत्कृष्ट एंटीऑक्सीडेंट बनाते हैं। इस कारण इसके सेवन से उम्र के असर को धीमा किया जा सकता है। image courtesy : getty images
सरसों के बीजों में सल्फर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। जिसे एंटी-फंगल गुण के रूप में जाना जाता है। यह त्वचा के हर प्रकार से संक्रमण को दूर करने में मदद करता है। image courtesy : getty images
सरसों के बीज से निकाले सरसों तेल, विटामिन ए का बहुत अच्छा स्रोत है। और विटामिन ए को बालों के विकास के लिए एक अच्छा पोषक तत्व माना जाता है। यह एक अच्छा उत्तेजक है जो तेजी से बालों को विकास की ओर ले जाता है। image courtesy : getty images
सरसों के बीज में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन ए और ई, ओमेगा -3 और ओमेगा -6 फैटी एसिड होते है। यह सभी पोषक तत्व मिलकर बालों को अंदर से मजबूती देते हैं। और मजबूत बालों में झड़ने की समस्या कम होती है। image courtesy : getty images
इसमें मौजूद फैटी एसिड बालों को अंदर गहराई से कंडीशनर करने के रूप में जाना जाता है। साथ ही यह बालों को चमकदार और घना बनाता है। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।