प्यार में पड़ने के बाद दुनिया बदल सी जाती है। लेकिन कई बार जाने-अंजाने कुछ जोड़े अपने प्यार की खुमारी में कई ऐसी बेवकूफियां कर बैठते हैं जो उनके रिश्ते के लिये हानिकारक होती है और रिश्ते में दूरियां पैदा कर देती है।
प्यार में पड़ने के बाद दुनिया बदल सी जाती है। लेकिन अक्सर जोड़े अपने प्यार की खुमारी में कई ऐसी बेवकूफियां कर बैठते हैं जो उनके रिश्ते के लिये हानिकारक होती है और रिश्ते में दूरियां पैदा कर देती है। लेकिन अकसर लोगों को पता ही नहीं चलता कि वे क्या गलतियां कर रहे हैं और उनका रिश्ते पर क्या प्रभाव पड़ रहा है।
Images courtesy: © Getty Images
प्यार की शुरुआत में जब आपको उनका फोन नम्बर हासिल हो जाए, जिसकी आप लंबे समय से जुगत में लगे थेस, तो धड़ाधड़ मैसेज भेजने न शुरू कर दें। जनाब, थोड़ा सब्र रखें। ऐसा करके आप अपना फायदा नहीं, नुकसान कर रहे हैं। अनुशासन बनाकर रखें और कम ही मैसेज भेजें।
Images courtesy: © Getty Images
अक्सर प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे के लिए कुछ प्यार भरे उपनाम रख देते हैं। और फिर कई बार सामाजिक तौर पर भी एक-दूसरे को जब वे इन्हीं नामों से पुकारते हैं तो अगल-बगल वालों की हिचकिचाहट देखने लायक होती है। समय बीतने के साथ ये नाम थोड़ी समस्या पैदा करने लगते हैं।
Images courtesy: © Getty Images
चाहे सामान्य जीवन हो या को सोशल नेटवर्किंग साइट साथी की बेवजह जसूसी करना रिश्ते के लिये बेहद नुकसानदायक होता है। फेसबुक आदि पर उसके प्रोफाइल की तांक-झांक या जासूसी न करें। भले ही ये वर्चुअल वर्ल्ड है, लेकिन इससे उनकी निजता भंग होती है और विश्वास भी कम होता है।
Images courtesy: © Getty Images
कुछ जोड़े हर जगह एक-दूसरे को अपने हाथों से खिलाते हैं। यह उनको भले ही प्यारा लगे लेकिन शिष्टाचार के लिहाज से सार्वजनिक अवसरों पर ये थोड़ा अजीब हो जाता है। और ये कुछ ऐसी चीज़ है जो व्यावहारिक तौर पर हमेशा करना संभव भी नहीं है।
Images courtesy: © Getty Images
हर इंसान का अपना व्यक्तित्व होता है और कुछ खामियां और बहुत सी अच्छाई भी होती हैं। लेकिन कुछ लोग प्यार में कितने खुश हैं ये बताने के लिए वो अपने हर दोस्त की मैच-मेकिंग शुरू कर दें तो आपके यो थोड़ा अटपटा हो जाता है।
Images courtesy: © Getty Images
दूसरों या खुद से आप अपने पार्टनर की क्षमताओं को कम न आंकें। यह आपके रिश्ते के लिए बुरा हो सकता है। लिंग और शक्ति या पद या अन्य किसी आधार पर अपने साथी की क्षमताओं कोकम न आंकें, बल्कि उनकी कमियों को पूरा करने की कोशिश करें और उनकी अच्छाइयों को सराहें।
Images courtesy: © Getty Images
प्यार में 'मैं' से 'हम' होना आम है लेकिन कुछ लोग हर समय 'हम' के मूड में ही होते हैं। यहां तक कि अपने नाम से लेकर फेसबुक तक पर 'हम' के तौर पर ही दिखते हैं। इसलिये हम और मैं का संतुलन विवेक के साथ बनाए रखें।
Images courtesy: © Getty Images
किसी भी रिश्ते का आधार विश्वास ही होता है। और अगर इसका आधार ही झूठ पर खड़ा किया जाए तो किसी दिन वह झूठ आपको रिश्ते को निगल ही जाता है। तो भले ही शुरूआत में ही साथ सब कुछ न बताएं, लेकिन इस बात का खयाल रखें कि आप अपने बारे में कुछ भी गलत न बताएं।
Images courtesy: © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।