जब हम डॉक्टर से सलाह लेते हैं तो तहे दिल से विश्वास के साथ उसे अपनाते भी हैं। लेकिन जब दिल का डॉक्टर अपने दोस्तों को सलाह देता है तो यह रोगियों को दी गई सलाह से थोड़ी अलग होती है।
जब हम डॉक्टर से सलाह लेते हैं तो तहे दिल से विश्वास के साथ उसे अपनाते भी हैं। लेकिन जब दिल का डॉक्टर अपने दोस्तों को सलाह देता है तो यह रोगियों को दी गई सलाह से थोड़ी अलग होती है। आइए जानें हृदय रोग विशेषज्ञ अपने दोस्तों को स्वास्थ्य का खयाल रखने के लिए किसी प्रकार की सलाह देता हैं।
Image Courtesy : Getty Images
यह एक ज्ञात तथ्य हैं कि डॉक्टर रक्तचाप को कम करने और हृदय रोग के जोखिम को कम करने के लिए प्रोटीन, विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर मछली खाने की सलाह देते हैं। हालांकि, वे यह नहीं बताते कि आपको कौन सी मछली खानी चाहिए। कई प्रकार की मछलियों में मूल रूप से शून्य ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है लेकिन इनमें कोई भी स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध नहीं होते। इसलिए सालमन, हेरिंग और ट्यूना मछली का सेवन करें।
Image Courtesy : Getty Images
चिंता का हमारे मस्तिष्क पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। और जब हम इसे नियंत्रित नहीं कर पाते तो तनाव, हार्मोंन स्तर में इजाफा कर मस्तिष्क को नुकसान पहुंचाने लगता हैं। इसी तरह जब तनाव नियंत्रण से बाहर हो जाता है तो तंत्रिका और हृदय संबंधी समस्याओं को बढ़ाने लगता है। डॉक्टर आपको यह बता नहीं सकता, लेकिन अपने दोस्तों को इन खतरों से दूर रहने के लिए आराम की जरूरत की सलाह देता हैं।
Image Courtesy : Getty Images
हमें बताया जाता हैं कि नमक बुरा है। और इसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। हां ऐसा है! लेकिन, आपको अपने सभी आहार से नमक में कटौती करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि एक दिन में 1500 मिलीग्राम तक नमक लेना सुरक्षित माना जाता है। लेकिन अध्ययन के अनुसार एक दिन में 3,500 से ज्यादा नमक का सेवन, जो काफी अधिक है रक्तचाप को प्रभावित कर सकता है। सिर्फ प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ से दूर रहकर आप नमक को नजरअंदाज कर सकते हैं।
Image Courtesy : Getty Images
डॉक्टर आपको हमेशा लो फैट फूड खाने की सलाह देते हैं, चीनी के लिए चेतावनी नहीं देते। जबकि बहुत सारे खाद्य पदार्थों जैसे क्रैकर्स सीरियल्स में चीनी छिपी होती है और इसके सेवन से ब्लड में बहुत ज्यादा चीनी से वजन बढ़ने के साथ आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली खराब और इंसुलिन का स्तर बढ़ भी सकता हैं। और यह सलाह सिर्फ आपका डॉक्टर मित्र ही आपको दे सकता हैं।
Image Courtesy : Getty Images
डॉक्टर आपको बताते हैं कि शारीरिक रूप से सक्रिय रहना दिल के लिए अच्छा होता है। लेकिन वह आपको यह नहीं बताते कि दिल के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज कौन सी हैं। जी हां यह बात आपका दिल का डॉक्टर मित्र ही बता सकता है कि दिल के लिए शक्ति प्रशिक्षण (स्ट्रेंथ ट्रेनिंग) बेस्ट है। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग आपके चयापचय दर को बेहतर बनाता है जिससे आराम के दौरान भी अधिक कैलोरी को जलाने में मदद मिलती है और दिल पम्पिंग होता रहता है। इसके अलावा आप नियमित रूप से 15 मिनट प्लॉक, सीट-अप और पुश-अप जैसी एक्सरसाइज करके रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित कर सकते हैं।
Image Courtesy : Getty Images
गुस्सा एक शक्तिशाली भावना है और इसे सही ढंग से नियंत्रित किया जाना चाहिए। अनियंत्रित भावना से तर्क, झगड़े और आत्म-नुकसान जैसी बातों का नेतृत्व करता है। साथ ही यह पारस्परिक संबंधों को प्रभावित और दिल के स्वास्थ्य के लिए खतरा उत्पन्न कर सकता हैं। लेकिन डॉक्टर आपको यह नहीं बताता हैं कि दिल के स्वास्थ्य के लिए आपको गुस्से को क्यों नियंत्रित करना चाहिए।
Image Courtesy : Getty Images
सिरदर्द या फ्लू होने पर हम अक्सर पेनकिलर ले लेते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि ओवर-द-काउंटर दवाएं मामले को और भी बदतर बना सकते हैं। डॉक्टरों आपको इसे बंद करने की सलाह कभी नहीं देता है। लेकिन एक दिल का डॉक्टर दोस्त ही बता सकता है कि जरूरत न होने पर एस्पिरिन का सेवन खून को पतला बनाकर आपके दिल को कई बीमारियों के जोखिम में डाल सकता है। इसलिए छोटी-छोटी बात पर पेनकिलर खाने की अपनी आदत को छोड़ दें।
Image Courtesy : Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।