आपकी तमाम कोशिशों के बावजूद महिलायें आपकी ओर आकर्षित नहीं होतीं। आखिर क्यों। इसके लिए आपको अपने लुक्स और हाइजीन पर काम करने की जरूरत है। जानें कैसे आप महिलाओं को रिझा सकते हैं।
अच्छा दिखना आपके हाथ में है। और इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है। आपको आलस छोड़कर अपने लुक्स पर ध्यान देने की जरूरत होती है। आखिर आपका लुक ही महिलाओं को आपकी ओर आकर्षित करता है। भले ही इसमें कम मेहनत हो, लेकिन ऐसा करना जरूरी है।
भले ही आपके लुक्स बहुत बेहतर न हों, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि आप जरूरी बातों की अनदेखी करना शुरू कर दें। और शायद यही वे वजहें हों जिनके कारण आप लड़कियों का दिल नहीं जीत पा रहे हैं।
आपको बहुत ज्यादा पसीना आता है। वह भी तब जब आप ज्यादा शारीरिक श्रम भी नहीं करते। इसके पीछे काफी कारण हो सकते हैं। एक कारण यह भी हो सकता है कि आप गलत फेब्रिक के कपड़े पहनते हैं। अगर यह एक वजह है तो सबसे पहले इसे बदलिये। सूती, खाकी या लाइनन जैसे कुदरती फेब्रिक के कपड़े पहनें। इसके अलावा यह भी संभव है कि आप हायपरहाइड्रोसिस नाम की बीमारी से जूझ रहे हों।
जब लोग, खासकर महिलायें आपको देखती हैं, तो उनका ध्यान आपकी मुस्कान पर जरूर जाता है। और कहीं आपके दांत पीले हैं, तो जनाब भूल जाइये कि वह आपके साथ डेट पर जाएंगी। डेंटल हाइजीन एक लंबा सफर तय कर चुकी है। आपको जरूरत है कि अपने दांतों का खयाल रखें और डेटिस्ट के पास नियमित रूप से जाएं।
आपकी यूनीब्रो हैं। यानी आपकी भौहें भद्दे तरीके से जुड़ी हुई हैं। आज के दौर में जब इनसे छुटकारा पाना इतना आसान है, तब भी आप इससे चिपके हुए हैं। जनाब देर मत कीजिये और जल्दी से जल्दी इससे निजात पाइये। अपनी भौहों को सप्ताह में एक बार ही साफ करके आप इस समस्या से दूर रह सकते हैं।
किशोरावस्था के एक्ने बड़े जिद्दी होते हैं। रह-रहकर लौट आते हैं। लेकिन वयस्क होने के बाद आमतौर पर यह समस्या नहीं सताती। हालांकि कई बार ऐसा भी होता है कि यह समस्या इस उम्र में भी कायम रहती है। इससे बचने के लिए आपको चाहिये कि रोजाना कम से कम दो बार अच्छे फेसवॉश से अपना चेहरा जरूर धोयें। और इस बात का भी ध्यान रखें कि हर त्वचा दूसरे से अलग होती है और उसे अलग तरह से ट्रीट किये जाना चाहिये। अगर आपको किसी प्रकार की समस्या आ रही हो तो आप विशेषज्ञ की सहायता ले सकते हैं।
आपकी गर्दन पर बाल हैं। कोई बात नहीं, कई पुरुषों की गर्दन पर बाल होते हैं। लेकिन, आप इन्हें हटा तो सकते ही हैं। इसके लिए आपको कुछ करने की जरूरत नहीं। बस शेविंग क्रीम लीजिये और कॉलर तक अपने स्वयं ही साफ कर लीजिये। इसके अलावा छाती के कुछ बाल भी कमीज से बहार झांकते हैं, उन्हें साफ करना भी न भूलें।
आपको रिजेक्शन से डर लड़की से बात ही नहीं करते। हो सकता है कि वह आपकी पहल का इंतजार कर रही हो। एक बार जब आपको यकीन जो जाए कि अब आपका व्यक्तित्व परफेक्ट है तो अगला कदम यह है कि आप आगे बढ़कर महिला को अप्रोच करें।
कहते हैं ना इनसानी की वाणी ही उसके भविष्य का रास्ता तैयार करती है। यह बात यहां भी लागू होती है। हो सकता है कि महिला के दिल में आपके लिए कुछ भावनायें उमड़ रही हों, लेकिन आपकी बातें उसे आपसे दूर कर दें। महिलाओं से बात करते समय अपनी वाणी को नियंत्रित रखें और सोच समझकर बोलें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।