खाने के बाद डिजर्ट मिल जाये तो क्या कहने, लेकिन शुगर नुकसानदेह हो सकता है, लेकिन कुछ फल ऐसे भी हैं जिनका स्वाद मिठाई की तरह है, इनके बारे में इस स्लाइडशो में हम आपको बता रहे हैं।
स्वादिष्ट खाने के बाद कुछ लोग मीठा खाने के शौकीन होते हैं, इसी वजह से खानपान में डिजर्ट बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। लेकिन शुगर का अधिक सेवन सेहत के लिहाज से फायदेमंद बिलकुल भी नहीं माना जाता है। फिर भी इच्छाओं का दमन करना ठीक नहीं। इसलिए खाने के ऐसे विकल्प की तलाश करनी चाहिए जो स्वादिष्ट और सेहतमंद भी हों। फल ऐसे ही आहार हैं जो सेहत के साथ पौष्टिक भी होते हैं। कुछ ऐसे फल भी हैं जिनका स्वाद डिजर्ट की तरह होता है। यानी अब खाने के बाद डिजर्ट में शुगर की बजा हेल्दी फ्रूट्स का सेवन कीजिए। दुनियाभर में पाये जाने वाले इन फलों के बारे में इस स्लाइडशो में जानते हैं।
Image source @ wikimedia
केले के बारे में जब भी आप सोचते होंगे तो आपके दिमाग में पीले केले का चित्र आता होगा। लेकिन केले भी कई तरह के होते हैं, लाल केला भी होता है। पर क्यात आप जानते हैं ब्लू यानी नीले रंग का केला होता है जिसे हवाइयन बनाना भी कहा जाता है। इस केले का स्वाद वनीला आइस क्रीम की तरह होता है। तो अगली बार खाने के बाद वनीला आइस क्रीम खाने का मन करे तो इस केले का सेवन कीजिए।
Image source @ tumblr
इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सीनोजेनिक गुण मौजूद होते हैं। जिसके सेवन से बीमारियों से बचाव होता और आप स्वस्थ रहते हैं। इस फल का स्वाद भी आड़ू और क्रीम की तरह होता है।
Image source @ healthnbodytips
इस फल को दक्षिण पूर्व एशिया में फलों का राजा कहा जाता है। इस फल की उत्पलत्ति मलेशिया-इंडोनेशिया में हुई। अगर आप बादाम वाली आइस क्रीम खाने के शौकीन है तो इस फल को खाइये। कैनिस्टेल को एग फ्रूट भी कहा जाता है। इसका स्वाद कस्टर्ड की तरह होता है।
Image source @ youtube
चॉकलेट पंसद करने वाले बच्चे ही नहीं बड़े भी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं जंगल में घूमते हुए भी आपको चॉकलेट का स्वाद मिल सकता है वो भी फलों में। जी हां, अमेजन के जंगलों में कुपुआकू नामक फल पाया जाता है जिसका स्वाद चॉकलेट की तरह होता है। एक और फल है जिसका नाम ब्लैक सपोटे है और कोकोआ फैमिली से संबंध न रखने के बावजूद भी इसका स्वाद चॉकलेट की तरह है।
Image source @ suframa
इसके बीजों को अगर आप तोड़ेंगे तो ये कॉटन कैंडी की तरह दिखेंगे, लेकिन इनका स्वाद वनीला आइस-क्रीम की तरह होता है। तो अब डेजर्ट में नुकसानदेह शुगर की बजाय इन हेल्दी फलों को शामिल करें और स्वस्थ रहें।
Image source @ getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।