ज्यादातर त्वचा विशेषज्ञ का उद्देश्य त्वचा में होने वाली समस्याओं के लक्षणों को दबाना होता है, इनके बारे में वे आपको पूरी जानकारी नहीं देते हैं, आइए हम आपको उन बातों के बारे में बताते है जिसे आपका त्वचा विशेषज्ञ आपको नहीं बताता।
त्वचा पर किसी भी तरह की समस्या होने पर हम त्वचा विशेषज्ञों से संपर्क करते हैं। फिर निदान के बाद उसका उपचार होता है। लेकिन इसके बड़े और अंतर्निहित कारणों की आप अनदेखी कर देते हैं। पार्क सिटी यूटा में नैचरोपैथिक फिजिशियन एन डी, ट्रेवर कट्स के अनुसार, ज्यादातर त्वचा विशेषज्ञ का उद्देश्य त्वचा के लक्षणों को दबाने का होता है। लेकिन ये लक्षण कहीं और असंतुलन के लक्षण हो सकते हैं। जिनकी जानकारी वह अक्सर आपको नहीं देते। इसलिए ये जानना बहुत जरूरी है कि वास्तव में यह समस्या और किन समस्याओं का संकेत हो सकती है। आइए जानें त्वचा को गहराई से जानने पर और किन चीजों के बारे में जानकारी मिलती है।
Image Source : Getty
हाल के शोध से पता चला कि पेट में असंतुलित बैक्टीरिया में हानिकारक ज्यादा और स्वस्थ बहुत कम होते हैं, जो आंतों को लीकी अस्तर की ओर ले जाते हैं। कट्स के अनुसार, यह आपके ब्लडस्ट्रिम में विषाक्त पदार्थों को जारी कर पूरे शरीर में सूजन का कारण बनते हैं, और इसका पता आपकी त्वचा से छोटे से ब्रेकआउट या सिस्टिक एक्ने के रूप में चलता है।
Image Source : Getty
क्रोनिक स्किन समस्या प्लॉक जिसमें शरीर में लाल, खुजली आदि जैसी चीजें दिखने को मिलती है, क्या आप जानते है कि यह गठिया का कारण हो सकती है। न्यूयॉर्क के लिनोक्स हिल हॉस्पिटल के विशेषज्ञ एमडी केरी पीटरसन के अनुसार इसमें जोड़ों में सूजन होने लगती है। नेशनल सोरायसिस फाउंडेशन के अनुसार, अगर आपको प्लॉक और जोड़ों में दर्द, जकड़न या सूजन की समस्या है तो सोरायटिक अर्थराइटिस, ऑटोइम्यून डिजीज सोरायसिस से ग्रस्त लोगों को 30 प्रतिशत से अधिक प्रभावित करता है। अगर आपको सोरायसिस है और आप अचानक से जोड़ों को दर्द नोटिस करें तो अपने डॉक्टर को जरूर बताये।
Image Source : Getty
रोजेसिया आमतौर पर रोजेसिया चेहरे, विशेष रूप से माथे, गाल, नाक, और ठोड़ी को प्रभावित करता है। यहां लाल रंग की छोटी-बड़ी फुंसियों हो जाती हैं। इन फुंसियों में मवाद भरा होता है। ये त्वचा के नीचे रक्त वाहिकाओं की सूजन के कारण होता है। यह समस्या पुरुषों की तुलना में महिलाओं में बहुत आम है। यह महिलाओं में हार्मोन के असंतुलन के कारण होती है।
कट्स हार्मोंन को विनियमित करने के लिए लीवर डिटॉकसीफिकेशन के लिए सलीबधारी सब्जियों, प्याज, लहसुन, और बीट को खाने की सलाह देते है।
Image Source : Getty
क्या आप जानते हैं कि एक्जिमा के कारण लगभग 30 लाख लोग ड्राई, रेशैज और त्वचा में खुजली का अनुभव करते हैं। कट्स के अनुसार, कई लोगों में इसका मूल कारण फूड एलर्जी होता है। जब आप एलर्जेन के संपर्क में आते हैं तो आपके शरीर की प्रतिरक्षा सूजन के प्रति प्रतिक्रिया करती है। इस प्रक्रिया में शरीर के ऊतकों से हिस्टामिन (रासायनिक न्यूरोट्रांसमीटर) निकालता है जिससे एक्जिमा की समस्या होती है। इसलिए अगर आपको एक्जिमा की समस्या है तो संवदेनशीलता कम करने के लिए कुछ पदार्थों जैसे डेयरी, ग्लूटिन, सोया और और मूंगफली से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
Image Source : Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।