फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है और खाने को आसनी से पचने में मदद करता है, इसके अधिक सेवन से पाचन संबंधी समस्या कम होती है, इसलिए फाइबरयुक्त इन आहारों का सेवन जरूर करें।
रिफांइड आहार का सेवन करने से पेट में गड़बड़ी पैदा होती है और इसके कारण ही गैस, अपच, पेट फूलना और कब्ज जैसी समस्याओं को सामना करना पड़ता है। जबकि दूसरी तरफ फाइबर युक्त आहार आपके पेट को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इस तरह से हम कह सकते हैं कि भोजन के उचित पाचन के लिए फाइबर की जरुरत होती है। और फाइबर युक्त आहार हमारे पेट के लिए दवा की तरह होता है। इसलिए पाचन के लिए ओवर-द-काउंटर दवाओं की बजाय उच्च फाइबर युक्त आहार लेने की सलाह दी जाती है।
Image Courtesy : Getty Images
स्प्लिट मटर माइक्रो और मैक्रोन्यूट्रिएंट्स के मौजूदगी के कारण बेहद पौष्टिक होते हैं। साथ ही स्प्लिट मटर में प्रोटीन और फाइबर भी बहुत अधिक होता है। इसके अलावा, इसमें कैलोरी बहुत कम और फैट बिल्कुल भी नहीं होता है।
फाइबर : एक कप में 16.3 ग्राम
Image Courtesy : Getty Images
दाल फाइबर और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। और इसमें फैट बहुत ही कम होता है। फलियां में मौजूद घुलनशील फाइबर पाचन धीमा करने में मदद करता है, जिससे कब्ज, बवासीर और आंत्र सिंड्रोम जैसे पाचन विकार से बचा जा सकता है।
फाइबर : एक कप में 15.6
Image Courtesy : Getty Images
ब्लैक बींस में फाइबर होता है जो कब्ज को रोकने में आपकी मदद करता है। इस बींस में उपलब्ध घुलनशीज फाइबर न केवल रक्त शर्करा को संतुलित रखता है बल्कि कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी योगदान देता है।
फाइबर : एक कप में 15 ग्राम
Image Courtesy : Getty Images
आवश्यक पोषक तत्वों विशेष रूप से फाइबर से भरपूर आर्टिचोक के कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ होते हैं। आर्टिचोक में मौजूद उच्च मात्रा में फाइबर दिल के रोगों, उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, स्ट्रोक, गैस्ट्रोइंटेस्टिनल डिजीज और मोटापे को कम करने में मदद करता है।
फाइबर : प्रति मध्यम आकार की आर्टिचोक में 10.3 ग्राम
Image Courtesy : Getty Images
ब्रोकली में कैलोरी बहुत कम और फाइबर, विटामिन और मिनरल बहुत अधिक मात्रा में होते हैं, जो कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं। इसके अलावा, इसमें घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर शामिल होते हैं। अघुलनशील फाइबर पानी में घुलकर पाचन तंत्र में जेल के फार्म करता है जो पाचन तंत्र को धीमा कर आपके आंतों को पूरी तरह से चीनी और स्टार्च को अवशोषित करने के लिए रोकता है। इससे कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कमी आती है और आपकी स्ट्रोक और हृदय रोग के जोखिम के खिलाफ रक्षा करता है।
फाइबर : प्रति कप 5.1 ग्राम
Image Courtesy : Getty Images
ब्रसेल्स स्प्राउट्स में पाचन विनियमन फाइबर होते हैं। इसके अलावा, इसमें अन्य आवश्यक विटामिन और मिनरल भी मौजूद होते हैं। ब्रसेल्स स्प्राउट्स हृदय के लिए लाभकारी होता है और अक्सर उम्र बढ़ने के साथ होने वाली गठिया की समस्या और ऑस्टियोआर्थराइटिस के जोखिम को कम करने में आपकी मदद करता है।
फाइबर : प्रति कप 4.1 ग्राम
Image Courtesy : Getty Images
रास्पबेरी में पॉलीफिनॉल नामक केमिकल तत्व होते हैं, जिसमें एंटीऑक्सीडेट, एंटी-इंफ्लेमेंटरी और एंटी-कैंसर गुण होते हैं। पॉलीफिनॉल कोलेस्ट्रॉल ओर रक्तचाप के स्तर को कम करने और धमनियों के कामकाज में सुधार करने में मदद करता है।
फाइबर : कप प्रति 8 ग्राम।
Image Courtesy : Getty Images
ओटमील में घुलनशील फाइबर होता है जो लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करने में मदद करता है। साथ ही यह पेट से विषाक्त पदार्थों को निकालने में भी मदद करता है। इसके अलावा ओटमील में मौजूद घुलनशील फाइबर वजन को कम करने में बहुत मददगार होते हैं।
Image Courtesy : Getty Images
आहार फाइबर को एक और अन्य स्रोत चोकर का दलिया है। यह ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता हैं। आप अपने पेनकेक या एक बॉउल ओट्स पर एक बड़ा चम्मच ब्रॉन का छिड़काव करके अपच जैसी समस्या को दूर कर सकते हैं।
फाइबर : प्रति कप 7 ग्राम
Image Courtesy : Getty Images
एवोकैडो, मोनोसैचुरेटेड फैट और लगभग 20 विभिन्न प्रकार के विटामिन से भरपूर होता है। इसके शुगर की मात्रा बहुत कम और फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है, जिससे आप लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करते हैं।
फाइबर : एक एवोकैडो में 9 ग्राम
Image Courtesy : Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।