रोजमर्रा के जीवन कई ऐसी छोटी-छोटी समस्याएं होती है जिनके लिए दवा लेना संभव नहीं है। ऐसे में कुछ अनजान घरेलू नुस्खे आपके बहुत काम आ सकते हैं। आइए जानें इन नुस्खों के बारे में।
घरेलू उपायों की मदद से आप अपनी सेहत से जुडी कई समस्याओं से पार पा सकते हैं। कई बार जिन बीमारियों का इलाज दवाएं नहीं कर पाती हैं उन्हें ठीक करने में घरेलू नुस्खे काफी मददगार होते हैं। लेकिन कई ऐसी आश्चर्यजनक घरेलू नुस्खे हैं जिनके बारे में आपको पता भी नहीं होता है। आइए जानें ऐसे ही कुछ खास और अनजान नुस्खे के बारे में।
गर्भावस्था के दौरान ज्यादातर महिलाएं मार्निंग सिकनेस की समस्या से ग्रस्त होती हैं। इसमें मतली, चक्कर आना जैसी समस्या होती है। इस समस्या से बचने के लिए महिलाएं नींबू की मदद ले सकती हैं। इससे मतली महसूस होना कम हो जाता है और आपको काफी आराम मिलता है। यह पूरी तरह से सुरक्षित घरेलू उपाय है।
कई लोग पैरों से आने वाली बदबू से काफी परेशान रहते हैं। इससे निपटने के लिए उन्हें कोई उपाय नहीं सूझता है। ऐसे में अगर वोडका की मदद ली जाए तो शायद बात बन सकती है। इसमें मौजूद एल्कोहल की मात्रा बैक्टेरिया को खत्म कर पैरों की बदबू से निजात दिला सकती है। इसके लिए आपको बस वोडका में भीगे हुए कपड़े से अपने पैरों को पोंछना होगा।
एस्प्रिन को दर्द निवारक माना जाता है लेकिन यह एक्ने की समस्या को दूर करने में भी कारगर है। इसमें मौजूद एसिटाइलसैलिसिलिक एसिड सैलिसिलिक एसिड से मिलता जुलता है जो एक्ने के इलाज के लिए प्रयोग किया जाता है। एस्प्रिन से पिंपल्स में होने वाली सूजन और लालिमा को भी घंटे भर में दूर करता है। एस्प्रिन को क्रश करके पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें फिर इसे प्रभावित स्थान पर लगाएं।
कान में दर्द की समस्या किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। ऐसे में प्याज के प्रयोग से इस समस्या का इलाज किया जा सकता है। किसी संक्रमण के कारण कान में होने वाले दर्द को दूर करने के लिए प्याज के रस को एक बाउल में निकाल लें और इसे हल्का गर्म कर लें और फिर ड्रापर की मदद से 2-3 तीन बूंद कान में डालें।
किसी भी तरह के कीड़े के काटने पर खुजली या जलन होना आम हैं। ऐसे में तुरंत टूथपेस्ट लगा लेना बहुत फायदेमंद हो सकता है। टूथपेस्ट में ठंडक होती है जो जलन और खुजली दोनों को ठीक कर देती है। इसके अलावा पिपरमिंट ऑयल भी लगा सकते हैं।
किचन में काम करते वक्त जलना बहुत आम बात है लेकिन इसे यूं ही बिना उपचार के छोड़ देना ठीक नहीं है। जब भी आप किचन के काम के दौरान थोड़ा बहुत जल जाएं तो गीला और ठंडा टीबैग प्रयोग कर सकती हैं। इससे जलन काफी हद तक कम हो जाएगी।
कफ होने पर बहुत परेशानी महसूस होती है। इसकी वजह से सिर दर्द, नाक बहना, गले में इंफेक्शन होता है। ऐसे में कई बार आपको समझ नहीं आता कि क्या खाएं और क्या नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप क्या खा सकते हैं। कफ को कम करने के लिए डॉर्क चॉक्लेट का सेवन अच्छा रहता हैं। यह कफ की समस्या बढ़ाने की जगह इसे कम करता है।
पीएच लेवल में असंतुलन होने पर यीस्ट इंफेक्शन की समस्या होती है। अगर आप हर रोज दही का सेवन करेंगी तो आप इस समस्या से बच सकती हैं। इसमें मौजूद अच्छे बैक्टेरिया पीएच लेवल के असंतुलन को दूर कर प्राकृतिक रुप से यीस्ट इंफेक्शन को दूर करते हैं।
एक्जिमा त्वचा से संबंधित समस्या है। अगर इसमें ऑलिव ऑयल की मदद ली जाए तो यह समस्या दूर हो सकती है। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के मुताबिक इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट तत्व एक्जिमा से निजात दिलाने में मदद करता है और त्वचा को नमी देता है।
जब भी आपको हिचकी की समस्या हो तो तुरंत एक चम्मच चीनी मुंह में डालें। एक मिनट के अंदर आपकी हिचकी गायब हो जाएगी। चीनी को नर्व मसल्स को ठीक करने के लिए भी जाना जाता है। इसलिए अगली बार जब भी हिचकी आए तो परेशान होने की जगह बस थोड़ी सी चीनी खा लें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।