यूं तो किसी के मिलने के बाद आपका दिल आपको कई इशारे देते है लेकिन कई बार हम इन संकेतों को समझने में चूक जाते हैं। आइए हम आपको उन संकेतों से रूबरू कराते हैं, जो बताते है कि आपको भी कोई मिल गया है।
प्यार एक ऐसा एहसास है, जिससे कोई भी इंसान अनछुआ नहीं रह सकता। अगर आपको भी कोई मिल गया हैं, तो आप बेवजह ही खुश रहने लगेंगे, दुनिया आपको जन्नत सी लगने लगेगी और आप बिना किसी बात पर मुस्कुराते फिरेंगे। यूं तो किसी के मिलने के बाद आपका दिल आपको कई इशारे देते है लेकिन कई बार हम इन संकेतों को समझने में चूक जाते हैं। आइए हम आपको उन संकेतों से रूबरू कराते हैं, जो बताते है कि आपको भी कोई मिल गया है। Image courtesy : Getty Images
आपके उस खास दोस्त का जिक्र छिड़ते ही दिल की धड़कन बढ़ने लगती है। उसका साथ आपको अच्छा लगने लगता है। इसके अलावा उसकी हर बात, हर सलाह आपको अच्छी लगने लगती हैं। तो जनाब ये इशारा हैं कि आपको भी जीवन में कोई मिल गया हैं। Image courtesy : Getty Images
जब वो साथ होता है तो जिंदगी हसीन लगने लगती है। जिंदगी की हर बात उससे जुड़ी हुई सी लगती है। यहां तक की रातों को नींद नहीं आती, आंखें बंद करते ही वो आपके सामने आ जाता हैं और आपकी पूरी रात करवटें बदल कर ही बीतती है। Image courtesy : Getty Images
अपने उस खास दोस्त से मिलने और घंटो बात करने के बाद भी आपको लगता है कि काश थोड़ा और वक्त उससे आप मिल पाते। यह इस बात का संकेत हैं कि जीवन में आपके लिए भी कोई खास हैं। Image courtesy : Getty Images
जब आप अपने दूसरे दोस्तों के साथ समय बिताना भूल जाते हैं, आपको सिर्फ उसका ही साथ अच्छा लगने लगता है। अपने उस खास दोस्त की सारी कमियां में भी आपको खूबियां नजर आने लगती है। यहां तक कि आपको लगता है कि आपका वो खास दोस्त कभी कुछ भी गलत नहीं कर सकता। Image courtesy : Getty Images
उस खास दोस्त से एक बार मिलने के बाद बार-बार मिलने का मन करना या उसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने की इच्छा होना, भी इस बात का इशारा हैं कि कोई आपको मिल गया है। Image courtesy : Getty Images
अगर आप किसी की पसंद-नापंसद के हिसाब से खुद में बदलाव करने लगे हैं तो यह भी इस बात को संकेत है कि आपको जीवन में कोई मिल गया है। इसके लिए आपको ध्यान आपके शरीर पर जाने लगेगा और आप हमेशा स्मार्ट लगने की कोशिश करने लगेंगे। यहां तक कि आपका दिमाग से भी उसी के अनुसार चलने की जिद कर करने लगता है। Image courtesy : Getty Images
जीवन में कभी ऐसा समय भी आता है जब आप अपने से ज्यादा किसी ओर का खयाल रखने लगते हैं या अपनी जरूरतों से ज्यादा उसकी जरूरतें आपके लिए ज्यादा मायने रखने लगती हैं। यहां तक कि आप अपने अच्छे या बुरे समय में उस खास दोस्त को अपने पास होने की चाह करने लगते हैं तो यह इस बात का संकेत हैं कि आपको भी कोई मिल गया हैं। Image courtesy : Getty Images
परिवर्तन और विकास जीवन का नियम है और वह हमेशा चलता रहता है। लेकिन जब आप जीवन के चरणों का बदलाव और आनंद एक-दूसरे के साथ लेना चाहते हैं। तो यह भी किसी के मिलने का संकेत हैं। Image courtesy : Getty Images
जब दुनिया में आपको किसी पर खुद से भी ज्यादा यकीन होने लगे, या यह लगने लगे कि वो कभी किसी को दुख नहीं पहुंचा सकता। उसके लिए आपका यह यकीन हर पल और मजबूत होता जाए तो मान लीजिए आपको भी कोई मिल गया है। Image courtesy : Getty Images
हर वक्त उसी खास दोस्त का खयाल आना और उसका खयाल आते ही होठों पर मुस्कान का आ जाना, लाख कोशिशों के बाद भी उसका खयाल मन से न निकाल पाना और हर पल उसकी यादों में गिरफ्त में रहना इस बात का संकेत हैं कि जनाब आपको भी कोई मिल गया हैं। Image courtesy : Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।