सुबह की एक्सरसाइज को स्वास्थ्य के लिए बेहतर माना जाता है क्योंकि सुबह व्यायाम करने से शरीर और मन दोनों दुरूस्त रहते है और आप पूरा दिन ताजगी महसूस करते हैं।
यूं तो आप कसरत कभी भी कर सकते हैं, लेकिन व्यायाम करने का सबसे अच्छा समय सुबह का माना जाता है। हालांकि शुरूआत में आपके लिए यह थोड़ा मुश्किल होगा लेकिन एक बार आदत हो जाने के बाद यह आपको अच्छा लगेगा और फर्क आप खुद महसूस करेंगे। यहां हम आपको बता रहे हैं कि सुबह व्यायाम करना आपके लिए क्यों फायदेमंद होता हैं। image courtesy : getty images
सुबह का व्यायाम हमें शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक तौर पर भी फायदा देता हैं। व्यायाम करने से आप अधिक ऊर्जावान महसूस करते हैं और आपके तनाव स्तर में कमी होती है। अगर आप उच्च तनाव क्षेत्र में काम करते हैं तब तो आपके लिए सुबह की एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। image courtesy : getty images
सुबह के समय एक्सरसाइज करने से आपका शरीर भी अनुशासित रहता है। आपके सोने, जागने और खाने का समय निश्चित हो जाता है। जिससे आपकी पाचन क्रिया दुरूस्त रहती है। एक्सरसाइज करने से रात में नींद भी अच्छी आती है। image courtesy : getty images
सुबह के समय एक्सरसाइज करने से शरीर में हार्मोंस संतुलित रहते है। जिससे आपका स्वास्थ्य सही रहता है। सुबह की ताजी हवा और वातावरण आपको पूरा दिन ताजगी प्रदान करता है। image courtesy : getty images
सुबह के समय मिलने वाली ऑक्सीजन सारा दिन में मिलने वाली ऑक्सीजन से ज्यादा होती है। इसलिए सुबह की ताजी हवा फेफड़ों को मजबूती प्रदान करती है। इसलिए सुबह का वर्कआउट ज्यादा लाभकारी होता है। image courtesy : getty images
सुबह एक्सरसाइज करने से आपके चयापचय क्रिया ऊंची होने लगती है, कई बार तो यह 24 घंटे तक ऊंची रहती है। इसका मतलब सिर्फ सुबह की एक्सरसाइज करने से आप दिन भर में अधिक कैलोरी जला सकते है। image courtesy : getty images
कोई भी बीमार होना पसंद नहीं करता है, ऐसे में एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकती है। स्वस्थ रहने के लिए इम्यून सिस्टम का अच्छा होना बहुत जरूरी होता है। व्यायाम करने से पूरे शरीर में रक्तसंचार ठीक रहता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। जिससे आप बीमार कम पड़ते हैं। image courtesy : getty images
विभिन्न प्रकार के शोधों से यह बात साबित हो गई है कि सुबह के समय एक्सरसाइज करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म रेट सही रहता है और शरीर को अतिरिक्त एनर्जी भी मिलती है। image courtesy : getty images
अध्ययन से पता चला है कि सुबह जल्दी उठकर नियमित रूप से व्यायाम करने वाले महिलाएं और पुरुष शाम को व्यायाम करने वालों की तुलना में बेहतर नींद सोते हैं। रात को व्यायाम करने से शरीर उत्तेजित हो जाता है, जिससे कारण शांतिपूर्ण नींद आने में अधिक मुश्किल होता है। image courtesy : getty images
वैसे तो यह बात हर कोई जानता है कि व्यायाम बेहतर महसूस कराता है। व्यायाम के दौरान आपकी शरीर से 'फील गुड' नामक हार्मोन निकलता हे जो तनाव से छुटकारा पाने और अधिक आत्मविश्वासी महसूस करना में आपकी मदद करता है। साथ ही व्यायाम के दौरान सेरोटोनिन और एसीटीएच हार्मोंन आपको ज्यादा प्रोडक्टिव बनता है जिससे आप बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलती है। और आप दिन भर में अधिक रचनात्मक रहते हैं। image courtesy : getty images
शोधकर्ताओं के अनुसार, 75 प्रतिशत महिलाएं जो सुबह के समय एक्सरसाइज करती है, वह शाम को कसरत करने वाली महिलाओं की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक अपनी योजना पर टिकी रहती हैं। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।