कैंडी क्रश सिर्फ एक खेल नहीं है। यह आपको जिंदगी से जुड़े कई सबक सीखाता है। आइए जानें इस खेल से जिंदगी जीने का सलीका।
कैंडी क्रश गेम की दिवानगी आजकल हर किसी पर छायी हुई है। चाहे आप जिम में हों, खाना बना रहे हों या किसी का इंतजार कर रहे हों, उंगलियां फोन पर कैंडी क्रश खेलने में लगी रहती हैं। लेकिन, ध्यान से देखा जाए तो कैंडी क्रश केवल एक खेल ही नहीं है। यह आपको जीवन की कठिनाइयों का सामना करने की कला सिखाता है। जिस तरह आप बार-बार इस खेल का लेवल पार करने के लिए प्रयासरत रहते हैं वैसे ही जीवन के हर मुश्किलों का सामना भी करना चाहिए।
आपने कैंडी क्रश खेलेने वाले किसी भी व्यक्ति को यह कहते सुना है कि वो अभी तक लेवल वन पर फंसा हुआ है। यह सुनने में हास्यास्पद लगता है। हर कोई अपने लाइफ में आगे बढ़ना चाहता है। सिर्फ इसलिए कि कोई दूसरा आपसे तेज है इसलिए आप अच्छे नहीं है, यह नकारात्मक सोच है। यह सोचकर कोशिश करना नहीं छोड़ना चाहिए। अगर आप जो कर रहे हैं उसमें आपको मजा आ रहा है तो उसे जरूर करें।
कई बार आप एक हफ्ते तक एक ही लेवल पर फंसे रहते हैं। दिन-रात खेलते रहने के बाद भी वो लेवल पार नहीं हो पाते। लेकिन अचानक आपका प्रयास सफल हो जाता है और आप उस लेवल को पार कर लेते हैं। इसी तरह असल जिंदगी में भी आपको उम्मीद का साथ नहीं छोड़नी चाहिए। मुश्किलों का सामना करने से ही उसका हल निकलता है।
धैर्य और विश्वास आपस में जुड़े होते हैं। जब हम में किसी बात का विश्वास होता है, तो सहनशीलता अपने आप आ जाती है। और आप नाकामियों के बाद भी लगातार कोशिश करते रहते हैं। लेकिन जब आपको किसी बात को लेकर शंका से ग्रस्त रहते हैं तो आपका धैर्य जवाब देने लगता है और आपका बना हुआ काम बिगड़ सकता है।
जब आप गेम खलते हैं तो फोन आपकी मदद के लिए आपको आपकी अगली चाल के बारे में बताता है, लेकिन जरूरी नहीं कि आप उसे प्रयोग करें। आप चाहें तो अपनी अंदर की आवाज को सुनते हुए अपने लिए सही निर्णय ले सकते हैं। ऐसे ही असल जिंदगी में बहुत से लोग मदद के लिए मिलते हैं लेकिन अपना रास्ता आपको खुद चुनना होता है। और आपको ऐसा ही करना भी चाहिए।
खेलते समय आपको हर स्थिति में कुछ विशिष्ट चीजों की जरूरत होती है। आपको समय के साथ-साथ अपनी नीतियों में बदलाव करना पड़ता है। उसी तरह असल जीवन में भी खुद को उद्देश्यपूर्ण और लचीला बनाते हुए समस्याओं का सामाधान ढंढूना चाहिए।
जिस तरह खेलते हुए आपको ऐसा महसूस होता है कि आप अगर इस खेल को किसी और तरह खेलते तो शायद आप जीत सकते थे। इसी तरह रियल लाइफ में भी आप ऐसी स्थिति में फंस जाते हैं जहां आपको लगता है कि अगर आपने ऐसा नहीं किया होता तो आप इस स्थिति में नहीं फंसते। यह सबक आगे हमेशा आपके काम आता रहता है।
जब कैंडी क्रश के 65 वें लेवल पर पहुंच जाते हैं, तो आप शायद ही अपने पिछले लेवल के बारे में सोचते होंगे। यह बहुत महत्वपूर्ण है कि अपने जीवन में बीत चुकी बातों के बारे में ज्यादा ना सोचें और आज में जीते हुए भविष्य को बेहतर बनाएं। आगे बढ़ने का यह सबसे अच्छा तरीका है।
अपनी सफलता को सेलीब्रेट करना ना भूलें। यह खेल और असल जीवन दोनों में बहुत जरूरी है। जिस प्रकार खेल के हर लेवल को पार करने के बाद आपको बधाई का संदेश मिलता है उसी तरह रियल लाइफ में अपनी सफलता को सेलीब्रेट करने से आप में जीवन के अगले पड़ाव को पार करने का साहस, धैर्य मिलता है।
खेल हो या जीवन आप आगे के बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं। कब आपके जीवन में कौन सी स्थिति आ जाए इसके बारे में पहले से जान पाना मुश्किल है। इसलिए अच्छा होगा कि आप खुद को जीवन में आने वाली हर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रखें। इससे जीवन का हर पड़ाव अपने आप पार हो जाएगा।
कई बार आप अनचाही स्थिति में फंस जाते हैं। ऐसे में आपको परेशान होने की जगह थोड़ा सा इंतजार कर लेना चाहिए। वक्त हमेशा एक सा नहीं रहता है और चीजें हमेशा बुरी नहीं होती हैं। एक ना एक दिन सब कुछ ठीक हो जाता है बस जरूरत होती है थोड़ा इंतजार करने की।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।