
फल काफी स्वास्थ्यवर्धक होते हैं क्योंकि यह काफी पोषण देते हैं। पर हम में से कई इस बात को पसंद नहीं करते कि इनमें चीनी होता है और इसलिए इन्हें खाने से पहले दो बार सोचते हैं। चूंकि, फलों में एंटीऑक्सिडेंट, मिनरल, फाइबर, पानी और विटामिन होते हैं, हमे
फल काफी स्वास्थ्यवर्धक होते हैं क्योंकि यह काफी पोषण देते हैं। पर हम में से कई इस बात को पसंद नहीं करते कि इनमें चीनी होता है और इसलिए इन्हें खाने से पहले दो बार सोचते हैं। चूंकि, फलों में एंटीऑक्सिडेंट, मिनरल, फाइबर, पानी और विटामिन होते हैं, हमें इन्हें खाना चाहिए। पर चीनी का क्या करें?
आइए जानते हैं पहले कम चीनी वाले फल
संतरे का सेवन
संतरे का जूस निकालने से अच्छा इन्हें खाएं। संतरे के रस में ज्यादा चीनी की मात्रा होती है। संतरे को ऐसे खाना सही है क्योंकि इसमें सिर्फ 11 ग्राम चीनी होती है।
इसे भी पढ़ेंः सिर्फ वज़न कम ही नहीं, salad खाने के ये 4 फायदे भी हैं
सेब का सेवन
एक सेब में करीब 17-18 ग्राम चीनी होती है। इसके जूस से अच्छा है इसे काटकर खाएं क्योंकि जूस में चीनी की मात्रा अधिक होती है।
आड़ु का सेवन
आड़ू में सिर्फ 12 ग्राम चीनी होती है। आप इसे खाकर चीनी खाने की इच्छा को पूरा कर सकते हैं।
रसभरी का सेवन
रसभरी मीठी लगती है पर इसमें चीनी की मात्रा कम होती है। रसभरी के एक कप में सिर्फ 5 ग्राम चीनी होती है।
अवोकेडो का सेवन
अवोकेडो में चीनी की मात्रा कम होती है और इनमें फाइबर और स्वास्थ्यवर्धक फैट भी होते हैं। इसमें कुछ ग्राम चीनी होती है।
ज्यादा चीनी वाले फलों का सेवन
इसे भी पढ़ेंः नट्स में केवल भीगे बादाम खाएं, सेहतमंद हो जाएं
ज्यादा चीनी वाले फल
लीची का सेवन
लीची को कम मात्रा में लेने के लिए इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसमें करीब 29 ग्राम चीनी होती है। हालांकि ये आपको 136 मिलिग्राम कैल्शियम भी देता है।
अंजीर का सेवन
एक कप अंजीर में करीब 27 ग्राम ची होती है, जो एक टॉफी में मौजूद चीनी से भी अधिक है। अंजीर में प्रचूर मात्रा में फाइबर और पोटैशियम पाया जाता है।
आम का सेवन
गर्मियों के इस फल के एक कप में 23 ग्राम चीनी पाई जाती है। इसमें विटामिन-ए पाया जाता है, जो आंखों के लिए काफी हेल्दी होता है।
चेरी का सेवन
एक कप चेरी में करीब 18 ग्राम चीनी पाई जाती है। कहते हैं कि चेरी खाने से रात में नींद काफी अच्छी आती है।
अंगूर का सेवन
लाल और हरे अंगूर के एक कप में 15 ग्राम चीनी होती है। लाल अंगूर एंटी-ऑक्सिडेंट्स से भरे होते हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Healthy Eating Articles In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।