
समय पर खाना और फलों का सेवन करने के बावजूद आजकल लोगों को शारीरिक और मानसिक तौर पर थकान रहती हैं।
समय पर खाना और फलों का सेवन करने के बावजूद आजकल लोगों को शारीरिक और मानसिक तौर पर थकान रहती हैं। बड़े-बूढ़ों से लेकर आजकल बच्चे भी हर वक्त खुद को थका हुआ महसूस करते हैं। इस तरह की समस्या होने का एक बड़ा कारण हमारे आहार में प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों की कमी होना भी है। भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित खानपान के चलते अधिकतर लोग फास्टफूड का सेवन करते हैं। जिससे बीमारी होने के साथ ही हमारा इम्यून सिस्टम भी प्रभावित होता है। ऐसी स्थिति में दिमागी तौर पर कमजोर और चिड़चिड़ा होना लाजमी है। अगर आप भी कुछ इस तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं तो घबराइए मत बल्कि नीचे दिए गए सुझावों पर अमल करें—
इसे भी पढ़ें : अलजाइमर के रोगियों के लिए वरदान हैं ये योगासन!
- अपने व अपने बच्चों के आहार में सलाद और दूध को प्रथामिकता दें।
- हरी और पत्तेदार सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करेें।
- मौसमी फलों और सब्जियों को बिल्कुल नजरअंदाज ना करें, इनका नियमित सेवन करें।
- रात को सोने से पहले दूध में भीगे हुए बादाम लें।
- स्मरण शक्ति या दिमाग तेज करने के लिए पालक सर्वोतम आहार माना जाता है।
- गुनगुने पानी में 1 चम्मच शहद मिलाकर पीने से भी दिमाग तेज होता है।
- बाहर के खाने को पूरी तरह नजरअंदाज करें। यह शरीर में आलस्य फैलाने के साथ ही दिमागी तौर पर चिड़चिड़ा करता है।
- अपने खाने में प्रोटीन की मात्रा का खास ध्यान दें।
- अगर आप नॉनवेज हैं तो अपने आहार में मछली को शामिल करें।
- सुबह नाशते में दही का सेवन करें। दही में पाया जाने वाला अमीनो एसिड तनाव को दूर करता है और स्मरण शक्ति को बढ़ाता है।
अगर आप मांसाहारी हैं तो आप मछली और चिकन का इस्तेमाल कर सकते हैं। अच्छी सेहत बनाये रखने के लिए स्वस्थ भोजन करना बहुत जरुरी है। अगर आप सोचते हैं कि सेहतमंद खाना एक त्याग नहीं बल्कि आत्म-सुधार के लिए मिलने वाला एक मौका है तो आप लगभग इस लक्ष्य की अंतिम पहुंच रेखा पर ही हैं। अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है, लेकिन अंडे का पीला हिस्सा स्वास्थ्यवर्धक नहीं होता है। पीले हिस्से में उच्च संतृप्त वसा और कोलेस्ट्रोल बहुत अधिक होता है जो सेहत के लिहाज से अच्छा नहीं होता। मछली में ओमेगा 3 काफी मात्रा में मिलता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Article On Mental health In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।