
बालों को लंबा करने के लिए जरूरी है कि उसे अंदर से पूरा पोषण दिया जाए। मछली के तेल में वो सारे पोषक तत्व होते हैं जो बालों की ग्रोथ के लिए जरूरी होते हैं। मछली के तेल का सेवन से बाल सुंदर और चमकदार भी बनते हैं।
मछली के सेवन से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा, बालों और नाखूनों को स्वस्थ रखने में काफी मददगार होते हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक और कई वैज्ञानिक शोधों के मुताबिक ओमेगा-3 फैटी एसिड सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। ओमेगा-3 फैटी एसिड मुख्य रुप से मछली और कुछ पौधों या नट्स में पाया जाता है। इसलिए लंबे बालों के लिए लोग मछली का सेवन करते हैं या मछली के तेल का सप्लीमेंट्स भी लेते हैं।
मछली के तेल ई पी ए और डी एच ए का एक प्राकृतिक स्रोत है। मछली का तेल उपयोग करने पर शरीर को आसानी से इन फैटी एसिड का पूरा लाभ मिलता है क्योंकि इसमें किसी रूपांतरण की जरूरत नहीं होती है।
मछली के तेल से बालों को बढ़ने के लिए जरूरी पोषण मिलता है। अगर आप अपने आहार में मछली के तेल को शामिल करते हैं तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर सार्डाइन, मैकरल और सैलमन को अपने आहार में शामिल करें। आइए जानें मछली का तेल बालों को कैसे स्वस्थ रखता है।
बाल बढ़ाए
बालों के ना बढ़ने की मुख्य वजह होती है सही पोषण का ना मिल पाना। मछली के तेल में वो सारे पोषक तत्व होते हैं जो बालों की ग्रोथ के लिए जरूरी होते हैं। मछली के तेल का सेवन करने वाले लोगों के बाल उन लोगों की अपेक्षा काफी स्वस्थ होते हैं जो इसका सेवन नहीं करते हैं। मछली के तेल से बालों की जड़ों को जरूरी पोषण और प्रोटीन मिलता है जो बालों को की ग्रोथ बढ़ाता है और बाल झड़ने की समस्या से बचाकर बालों में चमक और जान डालता है।
बालों का झड़ना कम करे
बालों के झड़ने की समस्या से काफी महिलाएं परेशान रहती है लेेकिन मछली के तेल में एंटी इंफलेमेट्री तत्व होते हैं जो बालों को झड़ने से रोकते हैं। बालों की जड़ों से जुड़ी समस्या के कारण बाल झड़ने की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में मछली का तेल बालों की जड़ों को पूरा पोषण देता है जिससे समस्याओं का अंत होता है और बालों का झड़ना भी कम हो जाता है।
हेयर ट्रीटमेंट
कैस्टर ऑयल, टी ट्री ऑयल, लैवेंडर और नारियल तेल बालों और त्वचा को बाहरी रुप से मॉश्चरराइज करते हैं। लेकिन मछली का तेल अलग है। यह बालों को बाहर से नहीं बल्कि अंदर से पोषण देता है। मछली के तेल में भी बालों को मॉश्चरराइज करने, स्कैल्प की सुरक्षा करने का गुण होता है लेकिन इसकी दुर्गंध के कारण इसे बालों में लगाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है इसलिए इसके सप्लीमेंट्स का सेवन करना लोग ज्यादा पसंद करते हैं। और यह फायदेमंद भी साबित होता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।