
ऐसे कई फल और सब्जियां हैं जिनमें फाइबर की मात्रा खूब होती है। फाइबर हमारी आंतों में जमी गंदगी को साफ करता है और मल का कड़ापन दूर करता है। इसलिए फाइबरयुक्त आहार के सेवन से कब्ज और अपच में राहत मिलती है।
अस्वस्थ खान-पान और वसा वाले फूड्स के ज्यादा सेवन से आजकल कब्ज और एसिडिटी की समस्या आम हो गई है। कब्ज के कारण पेट साफ नहीं होता है और मल त्याग करते समय दर्द भी होता है। पेट की ये समस्याएं आम मानी जाती हैं मगर कई बार इनकी वजह से कुछ गंभीर रोग भी हो सकते हैं इसलिए इनका तुरंत निदान जरूरी है। कब्ज से राहत पाने के लिए फाइबरयुक्त आहार का सेवन करना चाहिए। ऐसे कई फल और सब्जियां हैं जिनमें फाइबर की मात्रा खूब होती है। फाइबर हमारी आंतों में जमी गंदगी को साफ करता है और मल का कड़ापन दूर करता है। इसलिए फाइबरयुक्त आहार के सेवन से कब्ज और अपच में राहत मिलती है। आइये आपको बताते हैं कुछ ऐसे फल जिनके सेवन से कब्ज को आसानी से ठीक किया जा सकता है।
जामुन
जामुन में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है इसलिए ये पेट के लिए फायदेमंद होती है। इसे खाने से शरीर को कई जरूरी विटामिन्स और एंटीऑक्सिडेंट्स भी मिलते हैं जो शरीर को कई गंभीर रोगों से बचाते हैं। एक कप जामुन में लगभग 8 ग्राम फाइबर पाया जाता है इसलिए इसे खाने या इसका रस पीने से पेट और लिवर की समस्याएं दूर होती हैं और कब्ज में राहत मिलती है।
इसे भी पढ़ें:- कुछ घरेलू उपचार कर सकते हैं आपकी कब्ज को छूमंतर
ओट्स
ओटमील और ओट के चोकर में पर्याप्त डाइटरी फाइबर होता है। इसमें पाया जाने वाला सॉल्युबल फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है। अक्सर लोग कई तरह की पेट की समस्याओं जैसे एसिडिटी, जलन और अपच से ग्रस्त होते रहते हैं। सुबह के आहार में ओट्स खाने से इन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
हरी सब्जियां
सभी पत्तेदार सब्जियों में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है इसलिए अगर आप रोज के खाने में हरी सब्जियों को भी शामिल करते हैं तो आपको कब्ज और अपच जैसी बीमारियां नहीं होती हैं। हरी सब्जियों में पोटैशियम, मैग्नीशियम और आयरन भी पाया जाता है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें:- कई बीमारियों का काल हैं किचन की ये 5 मामूली चीजें
केला
केला एक ऐसा फल है जो आजकल हर मौसम में मिल जाता है। केले में 64.3 पानी, 1.3 प्रोटीन, 24.7 कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। केले में ऐसे कई फाइबर होते हैं जो शरीर में की पाचन क्षमता को बढ़ाते हैं। केले में पेक्टिन नाम का विशेष फाइबर होता है, जो पेट में खानपान से होने वाली गड़बड़ियों को दूर करता है।
नाशपाती
नाशपाती का सेवन भी पेट के लिए फायदेमंद होता है। नाशपाती को फाइबर का खजाना कहा गया है। इसमें सेब की तुलना में आठ गुना ज्यादा सर्बिटोल होता है। नाशपाती में भी पेक्टिन नामक तत्व पाया जाता है, जो पेट को साफ रखता है और मल त्याग में सहायता करता है। नाशपाती को आप समूचा भी खा सकते हैं और इसका जूस भी बनाया जा सकता है। जूस के लिए 2 नाशपाती और आधा गिलास पानी को ब्लेंडर में ब्लेंड करके एक बड़ा चम्मच नींबू का रस और स्वाद अनुसार काला नमक मिलाएं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Home Remedies In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।