
आज हम आपको बताने जा रहे हैं अलसी के स्वादिष्ट लड्डू के बारे में, जिसका सेवन करने से इतनी ताकत मिलती है कि सर्दियों में होनेवाली कई बीमारियां पल भर में गायब हो सकती हैं।
सर्दियों के दस्तक देते ही सर्दी-जुकाम, जोड़ों में दर्द के अलावा अन्य कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्म चीजें खाने से आप खुद को इस मौसम में होने वाली बीमारियों से बचा सकते हैं। जी हां सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए गर्म तासीर की चीजें खाना बहुत ही जरुरी है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं अलसी के स्वादिष्ट लड्डू के बारे में, जिसका सेवन करने से इतनी ताकत मिलती है कि सर्दियों में होनेवाली कई बीमारियां पल भर में गायब हो सकती हैं। साथ ही इसे खाने से आप कब्ज, खांसी आदि से भी बचे रहते हैं। आइए इसे बनाने के तरीके के बारे में जानें।
इसे भी पढ़ें : प्रोटीन से भरे लड्डू खाकर बढ़ाएं अपने मसल्स
अलसी का लड्डू बनाने की सामग्री-
- भूनी अलसी - 200 ग्राम अलसी
- आटा - 450 ग्राम
- देसी घी - 250 ग्राम
- शक्कर का बूरा - 300 ग्राम
- कटा मेवा - 1 कप
- छोटी इलाइची
- तला और फूला हुआ गोंद- आधी कटोरी
अलसी का लड्डू बनाने की विधि
- सबसे पहले भूनी हुई अलसी को मिक्सर में अच्छी तरह से पीस लें।
- इसके बाद कढ़ाई में थोड़ा घी डालकर आटे को अच्छी तरह से भून लें।
- आटे को घी में भीनी-भीनी सुगंध आने तक भून लें।
- अब पिसी अलसी उसमें मिलाएं।
- थोड़ा ठंडा होने पर शक्कर का बूरा, कटे मेवे और तला हुआ गोंद और पीसी हुई इलायची डालें।
- अब अपने हाथों में थोड़ा सा पानी डालकर इस मिश्रण को लेकर लड्डू बनाएं।
- स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक अलसी के लड्डू तैयार हैं।
- इस लड्डू का आप एक महीने तक रखकर खा सकती हैं।
सर्दियों में रोज सुबह अलसी के लड्डू ,खाने से आपको ताजगी और स्फूर्ति मिलेगी।
इसे भी पढ़ें : आयुर्वेदिक और स्वास्थ्य गुणों से भरपूर हैं ये लड्डू
फायदेमंद अलसी का लड्डू –
अलसी का लड्डू आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। अलसी आपके शरीर के भीतर मौजूद अतिरिक्त फैट को कम करती है जिससे शरीर का वजन नियंत्रित होता है। इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर प्राकृतिक रुप से आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित कर रक्त के प्रवाह को बेहतर बनाता है। अलसी में अल्फा लाइनोइक एसिड अर्थराइटिस, अस्थमा, डायबिटीज और कैंसर से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा अलसी के लड्डू में ओमेगा-3 फैटी एसिड पया जाता है।
अगर आप सर्दियों में नियमित रुप से अलसी के लड्डू का सेवन करेंगे तो आप खुद को कई तरह की बीमारियों से बचाकर रख सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही बनाये स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर अलसी के लड्डू।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Image Source : ihealthu.com
Read More Articles on Home Remedies in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।