
इसमें पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन, मैग्नेशियम, मेगनीज, फास्फोरस भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। अन्य फलों की अपेक्षा आयरन की अधिकता होती है। शरीफा के बीज भी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। अगर इस फल का
शरीफा या सीताफल (कस्टर्ड ऐपल) एक प्रकार का फल है। इसका वानस्पतिक नाम अन्नोना स्क्वामोसा है। यह खाने में काफी मीठा और स्वादिष्ठ होता है। इसमें कई तरह के औषधीय गुण मौजूद हैं। शरीफा में काफी मात्रा में विटामिन सी, विटामिन ए, राइबोफ्लेविन, थियामिन, नियासिन जैसे तत्व पाए जातें हैं। इसके अलावा इसमें पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन, मैग्नेशियम, मेगनीज, फास्फोरस भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। अन्य फलों की अपेक्षा आयरन की अधिकता होती है। शरीफा के बीज भी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। अगर इस फल का सेवन किया जाए तो यह कई तरह से आपको फायदा पहुंचाते हैं।
इसे भी पढ़ें : ज्यादा फ्रेंच फ्राइज़ खाना हो सकता है जानलेवा, जानें क्यों
शरीफा खाने के लाभ
1 शरीफा में मौजूद विटामिन सी और आयरन हिमोग्लोबीन के स्तर को बढ़ाने तथा खून की कमी को दूर करने में लाभदायक है।
2 इसमें मौजूद पोटेशियम और मैग्नेशियम ह्रदय के लिए लाभदायक हैं।
3 इसमें पाया जाने वाला फाइबर रक्तचाप को कंट्रोल करता हैं।
शरीफा के बीच भी हैं गुणकारी
1 शरीफा का बीज एक प्राकृतिक एंटी ऑक्सीडेंट हैं।
2 विटामिन-सी बहुत अधिक मात्रा में है। विटामिन-सी से शरीर में इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है। साथ ही ऊर्जा का अच्छा स्रोत होता है।
3 साथ ही इसमें विटामिन-बी भी होता है।
4 सीताफल का बीज खून की कमी यानी एनीमिया से बचाता है।
5 बीज में मौजूद मैग्नीशियम शरीर में पानी संतुलित करता है, सोडियम और पोटेशियम संतुलित मात्रा में होता है।
6 यह खून का बहाव यानी ब्लड प्रेशर में अचानक होने वाले बदलाव को नियंत्रित करता है।
7 साथ ही शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Healthy Eating In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।