
शकरकंद विटामिन-सी का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर साबित हो सकता है। इसलिए नाश्ते में रोज खाएं शकरकंद।
रोज सुबह नाश्ता करना स्वस्थ जीवनशैली की एक बेसिक मांग है, जिसे हर किसी को हेल्दी रहने के लिए फॉलो करना ही चाहिए। हमारे यहां नाश्ते में दलिया, पराठा और पोहा जैसा तमाम तरह की चीजें बनती है पर क्या आपने कभी नाश्ते में शकरकंद खाने के बारे में सोचा है। नहीं, तो सोचना शुरु कर दीजिए क्योंकि नाश्ते में शकरकंद खाने के अनेक फायदे हैं। शकरकंद जो कि एक स्टार्चयुक्त, जड़ वाली सब्जी है, ये हाई फाइबर और विटामिन से भरा हुआ है। आमतौर पर ये भूरे रंग होता है लेकिन इसकी कुछ किस्में सफेद, बैंगनी या पीले रंग की भी होती है। तो आइए जानते हैं नाश्ते में शकरकंद को आप कैसे खा सकते है और इसके क्या फायदे हैं।
नाश्ते में शकरकंद
शकरकंद फाइबर का एक समृद्ध स्रोत होने के साथ-साथ आयरन, कैल्शियम, सेलेनियम सहित विटामिन और खनिजों से भरपूर है। साथ ही ये विटामिन-बी और विटामिन-सी का भी अच्छे स्रोत हैं। आलू की तरह ही ये बीटा-कैरोटीन के रूप में जाने जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट में उच्च हैं, जो एक बार सेवन किए जाने वाले विटामिन ए में परिवर्तित हो जाते हैं। शकरकंद का 80 ग्राम या एक मध्यम साइज नाश्ते के लिए भरपूर भोजन है। वहीं नाश्ते में इसे सम्मिलित करने के कई फायदे भी हैं।
नाश्ते में कैसे खाएं शकरकंद
- -शकरकंद को उबाल कर दूध में मिला कर खाएं शकरकंद
- -शकरकंद को उबाल कर ऐसे ही खाएं
- -फ्राई कर के खाएं शकरकंद
- -शकरकंद का हलवा या पराठा बना कर खाएं
इसे भी पढ़ें : सेहत के लिए बेहद खास हैं ये 5 सफेद रंग की सब्जियां, जानें हर व्यक्ति के डाइट में क्यों जरूरी हैं सफेद सब्जियां
शकरकंद के फायदे (Sweet Potato In Breakfast)
पेट के लिए है फायदेमंद
शकरकंद खाने से आपकी पाचन शक्ति भी दुरुस्त बनी रहती है। पाचन शक्ति को ठीक बनाए रखने के लिए फाइबर की आवश्यकता होती है। यह न सिर्फ कब्ज और पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है, बल्कि अन्य रोगों के इलाज में भी सहायक होता है। शकरकंद के फायदे ये भी हैं कि इसमें फाइबर की मात्रा सामान्य आलू से अधिक होती है।
मस्तिष्क के लिए फायदेमंद
अच्छी सेहत के लिए मस्तिष्क का स्वस्थ होना भी आवश्यक है। मस्तिष्क स्वस्थ रहेगा, तो शरीर के अन्य अंग भी सुचारू रूप से काम करेंगे और शकरकंद का नियमित सेवन मस्तिष्क की कार्य क्षमता को बढ़ा सकता है। वहीं शकरकंद आपकी याददाश्त और सीखने की क्षमता को बढ़ा सकता है
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
शकरकंद में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालकर स्वास्थ्य को अच्छा बनाने में सहायता करते हैं। विटामिन-सी, विटामिन-ई और बीटा-कैरोटीन जैसे मिनरल्स एंटीऑक्सीडेंट इम्यूनिटी बढ़ाने और कई तरह की बीमारियों से बचाने में भी आपकी मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें : Healthy Breakfast: दलिया खाने के हैं जबरदस्त फायदे, इन 5 तरीकों से रोज के नाश्ते में करें इसे शामिल
डायबिटीज में भी फायदेमंद
डायबिटीज से परेशान लोगों के लिए शकरकंद के फायदे और भी अधिक हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है। इस प्रकार यह बल्ड शुगर की मात्रा नियंत्रित करता है। शकरकंद में फाइबर की मात्रा अधिक होती है और यह मधुमेह के इलाज में भी मदद करता है।
दिल को स्वस्थ रखता है
शकरकंद के फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-बी पाए जाते हैं, जो सूजन को कम करने में सहायक होते हैं। सूजन की वजह से नसों में खून का प्रवाह धीमा हो सकता है, जिससे दिल से संबंधित बीमारियों का खतरा कम रहता है। इस तरह शकंद को खाना कई बीमारियों के लिए रामबाण इलाज बन सकता है।
Read more articles on Healthy-Diet in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।