
ऑस्ट्रेलिया के गारवन इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल रिसर्च द्वारा किये गये अध्ययन में पता चला है कि ठंडे वातावरण में रहने वाले व्यक्ति गर्म वातावरण में रहने वालों की तुलना में अधिक सेहतमंद रहते हैं।
ठंडा वातावरण आपके सेहत के लिए बहुत अच्छा है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में हुए एक शोध में यह पाया गया कि जो लोग ठंडे वातावरण में रहते हैं उनका शरीर सेहतमंद रहता है, यानी वे बीमारियों से दूर रहते हैं।
ऑस्ट्रेलिया के गारवन इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल रिसर्च द्वारा किये गये अध्ययन में पता चला है कि ठंडे वातावरण में रहने से स्वस्थ रहा जा सकता है।
अध्ययन के अनुसार, शांत वातावरण शरी में ब्राउन फैट को बढ़ने से रोकता है, जो गर्मी पैदा करने के लिए ऊर्जा खर्च करता है और इस तरह मधुमेह और मोटापे के खतरे को कम करता है।
इस अध्ययन में पता चला है कि वातावरण का तापमान मनुष्यों में ब्राउन फैट के बढ़ने या घटने पर प्रभाव डालता है। ठंडे वातावरण में ब्राउन फैट बढ़ने की संभावना कम होती है, जबकि गर्म वातावरण नुकसानदेह होता है।
गारवन इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल रिसर्च में एंडोक्राइनोलॉजिस्ट पॉल ली ने बताया, इस अध्ययन से पहले तक हमें यह नहीं पता था कि क्या ब्राउन फैट को मानव शरीर में कम या ज्यादा किया जा सकता है?
ली ने कहा कि हमें पता चला कि इंसुलिन की संवेदनशीलता और ब्राउन फैट भविष्य में ग्लूकोज के मेटाबॉलिज्म के उपचार में नए आयाम खोल सकते हैं। यह शोध जर्नल डायबिटीज में प्रकशित हुई है।
source - harvard.edu
Read More Health News in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।