
क्या इम्यूनिटी सिर्फ खाने पीने की चीजों से ही बढ़ सकती है? एक्सरसाइज करने से इम्यूनिटी पर क्या असर पड़ता है, पढ़ें इस लेख में।
क्या व्यायाम से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है? ये एक ऐसा सवाल है जो लगभग हर किसी के जेहन में कभी न कभी आया होगा। शारीरिक और मानसिक दोनों स्वास्थ्य पर एक्सरसाइज का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, इस बात से बिलकुल भी इनकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन क्या एक्सरसाइज से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में भी मदद मिलती है? इम्यूनिटी साल 2020 में काफी पॉपुलर वर्ड रहा है। कोविड-19 संक्रमण के चलते हर कोई अपनी इम्यूनिटी बढ़ाना चाहता है। बदलते मौसम में फ्लू और आम समस्याओं जैसे- सर्दी, जुकाम, बुखार आदि के खतरे से भी इम्यूनिटी आपको बचाती है। इसलिए आप इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खानपान पर तो ध्यान देते ही हैं। लेकिन व्यायाम की इसमें क्या भूमिका हो सकती है। आइए आपको बताते हैं।
अच्छे स्वास्थ्य से जुड़ा है व्यायाम (for good health)
व्यायाम दिल, फेफड़े, बोन्स, मांसपेशियों और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में एक शक्तिशाली भूमिका निभाता है। व्यायाम कई गैर-संचारी रोगों जैसे हृदय रोग, स्ट्रोक, मधुमेह, अस्थमा और ऑस्टियोपोरोसिस की रोकथाम में सहायता करता है। रोज के व्यायाम से आप अपने शरीर के में बहुत से अच्छे बदलाव को महसूस करेंगे। जैसे शरीर के अच्छे हार्मोन सेरोटोनिन, डोपामाइन और नॉरपेनेफ्रिन का अच्छा संतुलन। ये वे हार्मोन्स हैं जिनकी वजह से हमारा मूड नियंत्रित रहता हैं। कहना गलत नहीं होगा कि व्यायाम एक अच्छे स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है।
इसे भी पढ़ें: इम्यूनिटी सिर्फ खाने से नहीं बढ़ती, सुबह 1 घंटे निकालकर करें ये 5 काम तो कमजोर इम्यून सिस्टम होने लगेगा मजबूत
इम्यूनिटी बढ़ाने में एक्सरसाइज की भूमिका (Exercise and Immunity)
आपकी इम्यूनिटी बहुत हद तक आपकी सेहत, नींद, पाचन और फिटनेस पर निर्भर करती है। व्यायाम प्रत्यक्ष तौर पर इम्यूनिटी को नहीं बढ़ाता है। लेकिन अप्रत्यक्ष तौर पर रेगुलर एक्सरसाइज करने से आपकी सेहत अच्छी रहती है, आपको नींद अच्छी आती है, पाचन और मेटाबॉलिज्म सही रहते हैं, जिससे इम्यूनिटी भी बढ़ती है। इसके अलावा एक्सरसाइज करने से आपके पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन तेज हो जाता है, जिससे सभी अंगों को ऑक्सीजन और भोजन से शरीर में पहुंचे पोषक तत्व मिल जाते हैं। इससे भी इम्यूनिटी पर सकारात्मक असर पड़ता है। तो कुल मिलाकर अच्छी इम्यूनिटी के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी है।
कितना व्यायाम है सही? (Daily regular exercise)
बीमारियों के इस मौसम में जरा सी लापरवाही हम पर भारी पड़ सकती है। WHO की गाइडलाइंस के मुताबिक हर रोज कम से कम 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि शरीर के लिए बेहद जरूरी है। आप चाहें तो अपनी क्षमतानुसार एक से डेढ़ घंटा तक समान्य रूप से व्यायाम कर सकते हैं। इसमें व्यायाम के अलावा ब्रिस्क वॉकिंग, रनिंग, साइकिलिंग, स्विमिंग, गोल्फ, डांसिंग और घर के काम जैसे वैक्यूमिंग, रेकिंग और गार्डनिंग शामिल हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: बच्चों से लेकर बूढ़ों तक, किसे कितनी देर एक्सरसाइज करना चाहिए? WHO ने जारी की नई गाइडलाइन
सर्दियों के लिए खास व्यायाम (exercise in winter)
ठंड का मौसम पास आते ही लोगों में भी अपने शरीर को लेकर लापरवाही देखी जाती है। ऐसे समय में लोग रनिंग करना उचित नहीं समझते और बाकी का व्यायाम भी छोड़ देते हैं। मौसम कोई भी को लेकिन व्यायाम आपके लिए बेहद जरूरी है। सर्दियों में आप ऐसे व्यायाम का चुनाव करें, जिसमें आपको बाहर न निकलना पड़े। इसके अलावा आप सुबह सैर कर सकते हैं। व्यायम के बाद आप बहर निकलते हैं तो आपके शरीर में गर्मीं बनी रहती है और बाहरी वातावरण आपको बीमार नहीं बना पाता है।
व्यायाम बढ़ाये बाहरी शक्ति (makes you strong)
सर्दियों में व्यायाम बेहद जरूरी होता है। शरीर को जितना अंदर से मजबूती की जरूरत होती है, उतनी ही जरूरत शरीर को बाहर से भी मजबूत करने की होती है। सर्दियां का मौसम ही ऐसा होता है जिसमें बीमारियां जल्दी पकड़ लेती हैं। ऐसे में अंदर से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ ही बाहरी हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत बनी रहती हैं। व्यायाम से आप खुद को हल्का और फिट भी महसूस करेंगे।
दिल की बीमारी को रखे दूर
आम तौर पर ऐसा कहा जाता है कि सर्दियों में दिल सम्बंधी रोगियों को सबसे ज्यादा खतरा होता है। ऐसा सच भी है। ऐसे में व्यायाम हृदय रोग के विकास की संभावनाओं को कम करने में मदद करता है। व फेफड़ों से बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद करता है। सही व्यायाम सर्दियों में आपको बिमारियों से बचाने के साथ फिट भी रखता है।
Read More Articles on Exercise Fitness in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।