
आजकल बिगड़ते लाइफस्टाइल और बढ़ते प्रदूषण के चलते सुंदर और घने बाल पाना ना सिर्फ लड़कियों बल्कि लड़कों की भी चाह हो गई है।
आजकल बिगड़ते लाइफस्टाइल और बढ़ते प्रदूषण के चलते सुंदर और घने बाल पाना ना सिर्फ लड़कियों बल्कि लड़कों की भी चाह हो गई है। हर कोई अपने झड़ते और पतले बालों से परेशान है। व्यक्ति का हेयर स्टाइल उसकी सुंदरता और व्यक्तित्व में चार चांद लगा देता है। लेकिन बिगड़ते लाइफस्टाइल के कारण बालों की समस्या हमारी पर्सनेलिटी पर धब्बा लगा रही है। बालों का झड़ना और वक्त से पहले ही सफेद होने की समस्या से कोई भी अछूता नहीं है।
लेकिन आहार में पोषक तत्वों की कमी और हार्मोंन के असंतुलन के कारण बाल पतले होने का सबसे बड़ा कारण है। आज हम इस लेख में आपको बता रहे हैं कि रोजाना सब्जी के तौर पर इस्तेमाल होने वाली पत्तागोभी से आप अपने बालों को लम्बा और घना कैसे बना सकते हैं।
इसे भी पढें, जानिए किन कारणों से झड़ते हैं आपके बाल
दरअसल हमारे बाल केरोटीन नामक प्रोटीन से बने होते हैं। यानी प्रोटीन हमारे बालों में होता है, इसलिए भोजन में प्रोटीन का बहुत महत्व होता है। आमतौर पर हर महीने बालों की लंबाई 1.25 सेमी बढ़ती है। पहले बालों की समस्या के लिए उम्र, लिंग, मौसम आदि कारण जिम्मेदार होते थे, लेकिन अब इसके लिए हमारी जीवनशैली सबसे अधिक जिम्मेदार हो गई है। फिर भी आप प्राकृतिक तरीकों को आजमाकर अपने बालों को घने व मजबूत बना सकते हैं। आज हम जिस घरेलू नुस्खे की बात कर रहे हैं उसका नाम है पत्ता गोभी। जी हां, ये एक ऐसी सब्जी है जिसमें भारी मात्रा में सल्फर और लौह तत्व पाए जाते हैं। पत्ता गोभी का नियमित सेवन करने से बालों का झड़ना तो बंद होता ही है साथ ही बाल दोगुनी तेजी से बढ़ते भी हैं। पत्ता गोभी को आप सब्जी और सलाद के रूप में सेवन सकते हैं।
इसे भी पढ़ें, बालों की समस्या से हैं परेशान? यहां पाएं सारे निदान
इसके अलावा पत्ता गोभी का बारीक पेस्ट बनाकर आप मुल्तानी मिट्टी के साथ बालों पर लगाएं। ऐसा करने से 15 दिनों में ही बालों का झड़ना, सफेद होना और गंजापन से छुटकारा मिलता है। प्रकृति के खजाने में इसके अलावा भी बहुत से नुस्खें हैं। जिनका प्रयोग करके आप आसानी से बालों को मजबूत और घना बना सकते हैं। बालों को मजबूत बनाने के लिए तनाव और सकारात्मक सोच भी बहुत जरूरी है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Hair loss In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।