
सभी तरह का प्रयास करने के बावजूद कई बार लोगों को मन मुताबिक परिणाम नहीं मिलता है तो वो निराश होते हैं। अगर आप भी अपना वजन घटाने के सारे प्रयास करके हार गए हैं तो परेशान मत होइये।
आजकल की जीवनशैली और खानपान की बदली आदतों की वजह से मोटापा एक बड़ी समस्या बन गया है। अपने वजन या मोटापे से नाखुश लोग इसे घटाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं जैसे डाइटिंग, जिमिंग, योग आदि। सभी तरह का प्रयास करने के बावजूद कई बार लोगों को मन मुताबिक परिणाम नहीं मिलता है तो वो निराश होते हैं। अगर आप भी अपना वजन घटाने के सारे प्रयास करके हार गए हैं तो परेशान मत होइये। दरअसल वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज ही नहीं जरूरी बल्कि सही एक्सरसाइज जरूरी है। हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी एक्सरसाइज जिन्हें रोजाना सिर्फ 25 मिनट करके आप लगभग 450 कैलोरीज रोज बर्न कर सकते हैं।
फास्ट वॉकिंग
अगर आप रोजाना 30 मिनट के लिए 4 मील प्रति घंटे की गति से फास्ट वॉक अर्थात तेज चाल से चलते हैं तो इससे लगभग 400 कैलोरीज बर्न होती हैं। काम के दौरान लंच के समय या फोन पर बात करते हुए फास्ट वॉक करने से आप न सिर्फ हर 10 मिनट में 90 से 110 कैलोरी बर्न करेंगे, बल्कि ताजी हवा का आनंद भी ले पाएंगे।
इसे भी पढ़ें:- लगातार कसरत के बावजूद नहीं बन रहे हैं बाइसेप्स, तो हो सकते हैं ये 5 कारण
प्लायोमेट्रिक्स
तेजी से वजन कम करने के लिए कई एक्सरसाइज हैं जिन्हें आप थोड़ा सा समय निकालकर भी कर सकते हैं। प्लायोमेट्रिक्स एक्सरसाइज करने से कम समय में काफी कैलोरी बर्न की जा सकती हैं। प्लायोमेट्रिक्स एक्सरसाइज की मदद से आप तीस मिनट में लगभग 350 तक कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं।
स्क्वाट जंप
दोनों पैरों को खोलकर किसी बेंच अथवा सीढ़ी के सामने खड़े हों। अपने घुटनों को मोड़ें और अपने कूल्हों को पीछे की ओर धकेलते हुए स्क्वाट की पोजीशन में आएं। अपने घुटनों को पंजों से आगे न जाने दें। अपने पंजों पर जोर डालते हुए सीढ़ी पर कूदें। सीढ़ी पर कूदते समय आपके दोनों पैर एक साथ नीचे आने चाहिए और आपको स्क्वाट पोजीशन में नीचे आना चाहिए। सीढ़ी से नीचे उतरें और फिर इस प्रक्रिया को दोहरायें।
इसे भी पढ़ें:- लगातार कसरत के बावजूद नहीं बन रहे हैं बाइसेप्स, तो हो सकते हैं ये 5 कारण
लंज जंप्स
पैरों को सामान्य रूप से खोलकर रखें। अपने बायें पैर को आगे करते हुए वीरासन की मुद्रा में आएं। अपने दायें घुटने को बायें टखने पर रखें। इसी पोजीशन में जमीन से कूदें। हवा में ही अपनी पोजीशन बदलें और नीचे आते समय अपने दायें पैर को आगे रखें। इस पोजीशन को बदलें।
तैराकी है कमाल की
गर्मी के दिन में इत्मीनान से की गई तैराकी मज़ेदार होती है। कमाल की बात तो यह है कि किसी भी उम्र में तैराकी आपके लिए बेस्ट है। तैराकी से दिल की बीमारियों का खतरा बहुत कम हो जाता है। रोजाना 30 मिनट तैराकी यानि स्विमिंग करके आप लगभग 400 कैलोरीज बर्न कर पाते हैं। तैराकी करने की गति, स्ट्रोक के तरीके तथा शरीर के वजन के आधार पर प्रति घंटे 450 से 950 कैलोरी बर्न की जा सकती हैं। तैराकी से पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है और शरीर स्वस्थ रहता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Sports and Fitness In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।