
अक्सर लोगों को पेठ में अचानक भारीपन और ऐंठन या फिर डकारें आने की शिकायत रहती है।
अक्सर लोगों को पेठ में अचानक भारीपन और ऐंठन या फिर डकारें आने की शिकायत रहती है। इसके अलावा कभी-कभी ऐसा लगता है कि जैसे पेट गुब्बारे की तरह फूल गया है। ज्यादा वसायुक्त भोजन करने से पेट देर से खाली होता है। इससे भी पेट फूल जाता है और बेचैनी होती है। जब आंत में गैस मौजूद होती है, तब कुछ लोगों को पेट दर्द होता है। जब बड़ी आंत की बायीं ओर दर्द होता है, तो इससे हृदय रोग का भ्रम होता है, लेकिन जब दर्द दायीं ओर होता है, तो यह एपेन्डिक्स हो सकता है। अगर आप भी ऐसी ही किसी समस्या से परेशान हैं तो आज हमारी यह खबर आपकी इस परेशानी को तुरंत दूर कर देगी।
पेट फूलने के कारण
- बहुत ज्यादा सोडे का सेवन करने से भी पेट में भारीपन होता है।
- अगर आपको बहुत तेजी के साथ खाना खाने की आदत हैं तो आपकी यह आदत आपका पेट फुलाने का काम कर रही है। खाना खाते वक्त किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें।

- बहुत ज्यादा च्युइंगम खाने से हवा मुंह के रास्ते पेट में भर जाती है जिससे पेट में भारीपन रहता है।
- सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए तो हानिकारक है ही इसके सेवन से पेट भी फूलता है। अगर आपको इस बुरी आदत की लत है तो तुरंत इस लत से बाहर आएं।
- अक्सर लोगों का खराब रूटीन और बेवजह की टेंशन लेना उनके पेट फूलने का कारण बन जाता है। ऐसी किसी परेशानी से बचने के लिए तुरंत हेल्थी लाइफस्टाइल अपनाएं और टेंशन लेना छोड़ दें।
ये भी है एक बड़ा कारण
शरीर कुछ कार्बोहाइड्रेट को न तो पचा पाता है और न ही अवशोषित कर पाता है। कई भोज्य पदार्थों में शुगर, स्टार्च और रेशे पाए जाते हैं। छोटी आंत में कुछ निश्चित एंजाइमों की कमी या अनुपस्थिति से इनका पाचन नहीं हो पाता। यह अनपचा भोजन छोटी आंत से बड़ी आंत में जाता है, जहां बैक्टीरिया इस भोजन को तोड़ते हैं। इससे हाइड्रोजन, कार्बन डाईऑक्साइड और एक तिहाई लोगों में मिथेन निकलती है। उम्र बढ़ने के साथ शरीर में एंजाइम का स्तर कम हो जाता है, इसलिए गैस और ब्लोटिंग की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है।
इसे भी पढ़ें : 5 खतरनाक बीमारियां, जिनकी शुरुआत होती है सामान्य खांसी से
बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय
- पेट को सपाट बनाए रखने के लिए आधा चम्मच सूखा अदरक पाउडर लें और उसमें एक चुटकी हींग और सेंधा नमक मिलाकर एक कप गर्म पानी में डालकर पीएं।
- पेट फूलने पर हरे धनिया की चाय पीना फायदेमंद है। इससे पेट दर्द ठीक हो जाएगा और गैस भी नहीं बनेगी।
- रोज सुबह गर्म पानी में नींबू निचोड़ कर पीने से पेट नहीं फूलता।
- ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं इससे ये समस्या कम होगी।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles on Other Diseases in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।