
आजकल ज्यादातर लोगों को लिवर संक्रमण की समस्या हो रही है शरीर में हृदय के बाद किडनी और लिवर की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।
आजकल ज्यादातर लोगों को लिवर संक्रमण की समस्या हो रही है शरीर में हृदय के बाद किडनी और लिवर की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। लिवर शरीर के हानिकारक तत्वों को बाहर निकालता है। भोजन को पचाने में भी लिवर का महत्वपूर्ण योगदान है। यानि कुल मिलाकर अगर व्यक्ति का लिवर ठीक है तो पेट के रोग उसे छू भी नहीं पाते। लेकिन आजकल ज्यादातर लोगों को लिवर संक्रमण की समस्या हो रही है। इसका कारण लोगों की बदलती जीवनशैली और खाद्य पदार्थों में अंधाधुंध मिटावट है। जंक फूड, तली-भुनी हुई चीजें और गरिष्ठ खाने को शरीर अच्छी तरह पचा नहीं पाता, जिसकी वजह से लिवर की समस्याएं हो रही हैं।
पेट की ज्यादातर समस्याएं भी इसी तरह के खानों से होती हैं और इसका पता हमें तब चलता है जब ये हमारे शरीर को अंदर से काफी नुक्सान पहुंचा चुकी होती हैं। लिवर के संक्रमण में भूख लगना बंद हो जाती है और बदन सुस्त हो जाता है। इसके अलावा जी मिचलाना, उल्टी-दस्त और पेट दर्द की समस्या हो जाती है। लिवर को साफ करने के लिए और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए फल और सब्जियों का सेवन बहुत फायदेमंद है। फल और सब्जियों में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है।
लहसुन
लहसुन हर मौसम में आसानी से मिल जाता है। ये लिवर में एंजाइम को सक्रिय करने में मदद करता है। लहसुन में एलिसिन और सेलेनियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये दोनों ही तत्व लिवर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर लिवर को साफ करते हैं और संक्रमण से होने वाले रोगों से हमें बचाते हैं। इसके लिए रोज सुबह दो-चार कली लहसुन सुबह खाली पेट खाना चाहिए। अगर आप नियमित खाली पेट लहसुन खाते हैं तो लिवर से संबंधित बीमारियां आपको नहीं होंगी।
नींबू, मौसमी और आंवला
नींबू और मौसमी में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। इसके खाने से लिवर की कार्यक्षमता बढ़ती है और ये लिवर को मजबूत बनाते हैं। शरीर में एक हानिकारक तत्व होता है जिसे कार्सिनोजिन कहते हैं। ये कार्सिनोजिन शरीर में कैंसर का मुख्य कारण बनता है। ये तीनों ही फल शरीर से इस हानिकारक तत्व को बाहर निकालते हैं और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से हमारे शरीर को बचाते हैं। इसलिए लिवर के संक्रमण में इनका सेवन भी फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें : खांसी से तुरंत छुटकारा दिलाता है अजवाइन का ऐसा प्रयोग
चुकंदर और गाजर
अधिकांश जड़ वाली सब्जियां लिवर के लिए फायदेमंद हैं। जड़ वाली सब्जियों में वो सब्जियां आती हैं जो जमीन के नीचे पैदा होती हैं जैसे आलू, गाजर, चुकंदर आदि। इन फलों में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में होती है इसके अलावा कैरोटीन और फ्लेवेनॉइड जैसे कई पौष्टिक तत्व भी पाए जाते हैं। इन फलों और सब्जियों को खाने से लिवर की कोशिकाएं मजबूत होती हैं और लिवर अपना काम ठीक ढंग से करता है।
संतरा, पपीता और अनानास
खट्टे फलों से हमें विटामिन सी भरपूर मिलता है और लिवर के लिए विटामिन सी फायदेमंद है। ऐसे तमाम फल, पकने के बाद जिनका रंग पीला हो जाता है, लिवर के लिए बड़े फायदेमंद होते हैं। इन फलों में संतरा, अनानास, पपीता, नारंगी, कद्दू, खरबूजा, आम आदि सभी शामिल हैं। इन फलों में विटामिन सी, अल्फा कैरोटीन, बीटा कैरोटीन और फ्लेवेनाइड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो लिवर के साथ-साथ पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Diet and Fitness In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।