
गर्भावस्था में व्यायाम से मोटापे का खतरा तो कम होता ही है, साथ ही गर्भावस्था में व्यायाम के लाभ अनेक है।
व्यायाम करना हमेशा से ही शरीर के लिए लाभदायक रहा है। व्यायाम से न सिर्फ आप तरोताजा महसूस कर सकते हैं, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे हैं। जब बात हो गर्भावस्था के दौरान नियमित व्यायाम की तो ऐसे में व्यायाम करना बहुत लाभदायक होता है।
गर्भावस्था में व्यायाम से मोटापे का खतरा तो कम होता ही है, साथ ही गर्भावस्था में व्यायाम के लाभ अनेक है। लेकिन ध्यान रखें गर्भावस्था में व्यायाम डॉक्टर की सलाह और निगरानी में ही करना चाहिए। आइए जानें गर्भावस्था में व्यायाम के लाभ के बारे में।
- गर्भावस्था में नियमित व्यायाम से थकान और अनिंद्रा की शिकायत दूर होती है।
- गर्भावस्था में व्यायाम करने वाली महिलाएं मितली, उलटी और मोटापे की शिकायत से दूर रहती हैं।
- थोड़ा सा व्यायाम आपको तरोताजा महसूस करवाता है। व्यायाम करने से प्रसव भी आसानी से होता है।
- व्यायाम से आपमें ऊर्जा का संचार होता है जिससे आपके शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी भी दूर हो जाती है। लेकिन गर्भावस्था में व्यायाम करने से पहले डॉक्टर्स की परामर्श लेना बहुत जरूरी है साथ ही शुरूआत में हल्के-फुल्के व्यायाम करना ही बेहतर रहता है।
- गर्भावस्था के दौरान होने वाले दर्द और तकलीफों से निजात पाने के लिए व्यायाम करना अच्छा है ।
- मोटापे का खतरा कम करने के साथ ही गर्भावस्था में नियमित व्यायाम आपको चुस्ती-फुर्ती के साथ ही अवसाद से भी बचाता है।
- तनाव से दूर रखने के लिए गर्भावस्था में व्यायाम बेहद जरूरी है।
बदलते हुए हार्मोंन से गर्भावस्था के दौरान कई तकलीफों का सामना करना पड़ता है आपका मूड लगातार बदलता रहता है। ऐसे में यदि आप नियमित व्यायाम करें तो आप हेल्दी रहने के साथ-साथ तरोताजा और तनाव मुक्त महसूस करेंगी।
Read More Articles On Pregnancy Fitness In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।