
छात्रों पर बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव होता है, लेकिन इसके लिए पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य को लेकर भी संतुलित पहल करने की जरूरत होती है। संतुलित पहल से छात्रों के स्मरणशक्ति में इजाफा और पढ़े हुए पाठ को याद रखने में आसानी होती है।
बोर्ड एग्जाम का समय बहुत ही सेंसिटिव होता है। इस दौरान की गई थोड़ी सी चूक आपके रिजल्ट पर प्रभाव डाल सकती है। यह वह समय है जब छात्र और अभिभवावक दोनों परीक्षा के दबाव का सामना करते हैं। छात्रों पर बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव होता है, लेकिन इसके लिए पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य को लेकर भी संतुलित पहल करने की जरूरत होती है। संतुलित पहल से छात्रों के स्मरणशक्ति में इजाफा और पढ़े हुए पाठ को याद रखने में आसानी होती है।
स्वस्थ आहार
स्वस्थ आहार को अपनी दिनचर्या में शामिल करना एक अच्छी आदत है, लेकिन परीक्षा के समय में इसकी जरूरत और बढ़ जाती है। परीक्षा के समय सब्जियों, फलों, साबुत अनाज, दूध, मछली का सेवन को एक अच्छा आहार माना जाता है। इससे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए छात्रों की सभी पोषक जरूरतें पूरी होती हैं। दिमागी गतिविधि और स्मरण की क्षमता विकास के लिए पोषक से भरपूर आहार की जरूरत होती है। इसके साथ ही स्वस्थ खान पान की शैली हमें बीमारियों से भी बचाती है, जिससे परीक्षा के समय छात्र अपना पूरा ध्यान पढ़ाई में लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: रोजाना खाएं ये 5 फूड, सुबह पेट होगा साफ और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
पर्याप्त नींद लेना
परीक्षा के दौरान सबसे जरूरी चीजों में पर्याप्त नींद लेना शामिल है, जिसमें अक्सर छात्र लापरवाही बरतते हैं। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। हार्वर्ड विश्वविद्यालय में किए गए एक शोध से नींद और स्मृति के बीच काफी मजबूत संबंध होने का पता चला था। शोध के अनुसार जो छात्र पर्याप्त नींद लेते हैं, उनके ग्रेड कम नींद लेने वाले छात्रों की तुलना में ज्यादा थे। इन साधारण तरीकों को अपनाने और मन लगाकर पढ़ाई करने से छात्र आने वाली परीक्षाओं में निश्चित ही अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे।
इसे भी पढ़ें: कब्ज, मोटापा और मधुमेह का खात्मा करता है कच्चा केला खाने का ये तरीका
आंखों की सही देखभाल
बोर्ड एग्जाम के समय लगातार पढ़ाई करने से आंखों पर बहुत ज्यादा जोर पड़ता है। इसके लिए जरूरी है कि आप पढ़ाई से बीच-बीच में थोड़ी देर का अंतराल लें। इससे आपकी आंखों को आराम मिलेगा और एग्जाम के तनाव से बाहर निकलेंगे। आंखों को रेस्ट देनें के लिए पूरी नींद लें। इसके अलावा किसी एक्सपर्ट की मदद से आंखों की एक्सरसाइज़ कर सकते हैं। आंखों को समय-समय पर ठंडे पानी से धोएं।
नियमित व्यायाम
शारीरिक गतिविधि शैक्षणिक प्रदर्शन सुधारने के लिए महत्वपूर्ण कारक है। ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय में हुए अध्ययन में बताया गया है कि प्रत्येक दिन एरोबिक व्यायाम करने से दिमाग के उस भाग का विकास होता है, जिसमें मौखिक स्मरण और सीखने की क्षमता होती है। व्यायाम करने से दिमाग में ऑक्सीजन का प्रवाह होता है जिससे छात्रों के स्मरण और सोचने की क्षमता भी बेहतर होती है।
योगा और प्राणायाम
पढ़ाई के दौरान सबसे जरूरी है कि आप योग और प्रणायाम भी करें। यह आपके मस्तिष्क की एकाग्रता को बढ़ाएगा। इससे आप जो भी पढ़ेंगे वह आपको पूरी तरह से समझ आएगा। इससे परीक्षा के दौरान लिखते समय आपको किसी तरह की रूकावट नहीं झेलनी पड़ेगी। अगर आप इस लेख में दिए गए उपरोक्त टिप्स को फॉलो करेंगे तो निश्चितरूप से आपकी एकाग्रता बढ़ेगी और परीक्षा में अच्छी परफॉरमेंस दे पाएंगे।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles on Healthy Eating In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।