
बॉलीवुड के महानायक अभिताभ बच्चन की शूटिंग के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर है।
बॉलीवुड के महानायक अभिताभ बच्चन की शूटिंग के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर है। अभिताभ राजस्थान के जोधपुर शहर में फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की शूटिंग कर रहे थे। तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके चलते आनन-फानने में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल अभिताभ बच्चन का मेडिकल चेकअप चल रहा है। बिग बी ने सुबह 5 बजे अपने ब्लॉग पर लिखा था कि तबीयत ठीक नहीं लग रही है। इसके बाद वो शूटिंग के लिए निकल गए। ऐसा बताया जा रहा है कि इस वक्त बिग बी के साथ आमिर खान मौजूद हैं।
जानें क्या है रोग
अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ने का कारण पेट दर्द बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक इसके होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अमिताभ का इलाज करने के लिए मुंबई से डॉक्टरों की एक टीम जोधपुर पहुंची है। उन्होंने अमिताभ को कंधे में दर्द की दिक्कत बताई है। डॉक्टरों ने बताया है कि अब अमिताभ पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अमिताभ को शूटिंग के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के कारण हुई समस्या के कारण कंधे में दर्द होना बताया जा रहा है, हालांकि अभी तक इस बात को अधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं किया गया है।
इसे भी पढ़ें : कंधे की चार आम समस्याएं और उनका उपचार
दर्द की क्या हो सकती है वजह
- मांसपेशियों में दर्द के कई कारण हो सकते हैं, जैसे किसी चोट या दुर्घटना।
- मांसपेशियों का बहुत ज्यादा इस्तेमाल या फिर तनाव या चिंता या कुछ मेडिकल परिस्थितियां।
- कई बार बहुत अधिक व्यायाम करने से भी मांसपेशियों में दर्द हो जाता है।
- ऐसे में हमारे शरीर को ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत होती है।
- इस ऑक्सीजन की पूर्ति के लिए मांसपेशियों में अवायुश्वसन होता है जिसकी वजह से लेक्टिक एसिड एकत्रित होने लगता है।
- इस लेक्टिक एसिड के कारण ही मांसपेशियों में सूजन और दर्द होता है।
- हालांकि मांसपेशियों के दर्द को प्राकृतिक तरीके से दूर करने के लिए कुछ प्रभावी घरेलू उपचार उपलब्ध हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Health News In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।