
इस देश की महिलाएं अपने जीवन में कभी भी नहीं नहाती लेकिन फिर भी सबसे खूबसूरत मानी जाती है, जानिए कौन सी है ये महिलाएं।
यूं तो लगभग हर महिला खुद को खूबसूरत मानती है और खुद को अधिक खूबसूरत दिखाने के लिए सौंदर्य प्रसाधनों का इस्तेमाल करती है। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि दुनिया की एक ऐसी जगह है जहां कि महिलाएं अपने जीवन में कभी भी नहीं नहाती लेकिन फिर भी सबसे खूबसूरत मानी जाती है। शायद आपको यकीन नहीं होगा। लेकिन यह सच है। आइए हमारे साथ जानें कौन सी है ये महिलाएं।
दुनिया में एक ऐसी जगह है, जहां जीवन में कभी ना नहाने के बावजूद महिलाएं सबसे खूबसूरत मानी जाती है। दरअसल दुनिया में ऐसे कई ट्राइब्स हैं, जिनके काफी अनोखे रिवाज हैं। कुछ ऐसा ही अफ्रीका के नार्थ नामीबिया के कुनैन प्रांत में रहने वाली हिम्बा ट्राइब की महिलाओं के साथ भी है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां कि महिलाओं को नहाना मना है, बावजूद इसके इन्हें अफ्रीका की सबसे खूबसूरत महिलाएं माना जाता है।
इसे भी पढ़ें : खूबसूरत और जवां दिखने के प्राकृतिक उपचार
पानी से हाथ धोना भी मना है इनके लिए
हिम्बा ट्राइब की महिलाओं को अफ्रीका की सबसे खूबसूरत महिलाएं कहा जाता है। लेकिन आपको बता दें, कि इस ट्राइब की महिलाओं को नहाने की इजाजत नहीं बिल्कुल भी नहीं है। इतना ही नहीं, ये महिलाएं हाथ तक धोने के लिए पानी का इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं। हालांकि, इन महिलाओं का खुद को साफ-सुथरा रखने का अपना एक खास तरीका है।
ये महिलाएं अपनी त्वचा को धूप से बचाने के लिए खास तरह के लोशन का इस्तेमाल करती हैं। ये लोशन जानवर की चर्बी और हैमाटाइट के घोल से तैयार किया जाता है। हैमाटाइट के धुल के कारण उनके स्किन का रंग लाल हो जाता है। ये खास लोशन उन्हें कीड़ों के काटने से भी बचाता है। इन महिलाओं को रेड मैन के नाम से भी जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें : एलोवेरा के स्वास्थ्यवर्धक फायदे
खास हर्ब्स के धुंए का करती हैं इस्तेमाल
हिम्बा जनजाति की महिलाएं नहाने की जगह खास जड़ी-बूटियों को पानी में उबालकर उसके धुंए से अपनी बॉडी को फ्रेश रखती हैं। ताकि उनसे बदबू ना आए। इस हर्ब की खुशबू से इनकी बॉडी कभी ना नहाने के बाद महकती रहती है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Image Source : Shutterstock.com
Read More Articles on Healthy Living in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।