
इस दर्द का कारण कोई दुर्घटना भी हो सकती है। लेकिन कुछ मामलों में ये दर्द बहुत ही साधारण हो सकता है। अगर आपको कान का दर्द नहीं जा रहा है तो एक बार इस नुस्खे को आजमा सकते हैं।
बहुत से लोगों के लिए कान का दर्द आम बात हो। लेकिन कई बार यह कान का दर्द गंभीर हो जाता है। यह दर्द तेज, पुराना, हल्का, असहनीय और कई तरह का हो सकता है। इस दर्द का कारण कोई दुर्घटना भी हो सकती है। लेकिन कुछ मामलों में ये दर्द बहुत ही साधारण हो सकता है। अगर आपको कान का दर्द नहीं जा रहा है तो एक बार इस नुस्खे को आजमा सकते हैं।
कंधे से जुड़ी समस्या रोटेटर कफ से हैं परेशान, तो करें ये 1 इलाज
लहसुन
इसमें एंटीबायोटिक और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो दर्द और इंफेक्शन को दूर करते हैं। सरसों के तेल में लहसुन को गर्म करें। ठंडा होने पर कानों में 2-3 बूंद डालें।
तुलसी का रस
तुलसी के पत्तों को पीसकर इसका रस कानों में डालें। ऐसा दिन में 2-3 बार करने से कान का दर्द और संक्रमण दोनों दूर होता है।
नीम
नीम के पत्तों का रस 2-3 बूंद या नीम का तेल 2-3 बूंद भी कान में डाल सकते हैं। इससे कान दर्द में आराम मिलता है। गर्मी के मौमस में नीम की पत्तियों को नहाने के पानी में डालकर नहाने से संक्रमण से बचाव होता है।
प्याज और अदरक
ये एक अन्य सब्जी है जो छुटकारा दिलाती है। प्याज को काटें, पीसें और एक पतले साफ़ कपड़े में कस कर पोटली बना लें। पोटली को कान पर रखें और करवट लेट जाएँ। यदि आपके पास प्याज न होकर अदरक हो तो उसके साथ भी यही क्रिया करें वही सिद्धांत लागू होते हैं।
ऑलिव ऑइल
ये सुनने में अजीब लग सकता है लेकिन ऑलिव ऑइल इयर-ड्रॉप्स का एक बेहतर विकल्प हो सकते है। ये चिकनाहट लाते हैं और आपके दर्द में आराम पहुंचा सकते हैं। इसे हल्का गरम कर लें (तेज़ गरम नहीं) और इसकी 3 या 4 बूँदें उस कान के छेद में डालें जिसमे दर्द हो रहा हो। लगभग आधे घंटे तक इसे अवशोषित होने दें और इसके बाद आप लेट जाएँ ताकि यह बहकर बाहर आ जाये। इससे दर्द तुरंत कम हो जाना चाहिए।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Pain Management In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।