
हलीम के बीज स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं। हलीम के बीज, पत्तियों और जड़ का पारंपरिक दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यह आपके बालों को मजबूत करने के साथ वजन को कम करने में भी फायदेमंद है। हलीम के बीजों के सेवन से आप
हलीम के बीज पौष्टिकत गुणों से भरपूर हैं। इसे गार्डन क्रेस, चनसूर या चमसूर भी कहते हैं। हलीम की तासीर गर्म मानी जाती है, अधिकतर सर्दियों में इसका सेवन करना बेहतर होता है। महिला को डिलवरी के बाद हलीम के बीजों से बने लड्डू खिलाये जाते हैं। यह जच्चा-बच्चा दोंनों को स्वस्थ रखने में मददगार है। हलीम के बीज स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत फायदेमंद हैं। इसमें रोगों से लड़ने की क्षमता होती है, जो आपको स्वस्थ बनाये रखने में मदद करता है। हलीम के बीजों में कई पोषक तत्वों पाये जाते हैं। यह आपके वजन को कम करने के साथ आपके बालों के झड़ने की समस्या को दूर करने में सहायक है। हलीम के बीज शरीर को डिटॉक्सीफाई करते हैं। इसमें प्रोटीन, आयरन, फोलिक एसिड व उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कि आपके वजन को कम करने में मदद करता है। हलीम के बीज ही नहीं, बल्कि इसकी पत्तियां और जड़ का भी दवा के रूप में उपयोग किया जाता है। आइए जानते हैं हलीम के फायदों के बारे में।
वजन को कम करें
हलीम के बीज वजन को कम करने का बेहद असरदार तरीका है। हलीम के बीजों में कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई के अलावा प्रोटीन व फाइबर जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं। यदि आप अपनी डाइट में हलीम के बीजों का सेवन करना शुरू करते हैं, तो इससे आप लम्बे समय तक तृप्त महसूस करेंगें। इसमें मौजूद फाइबर आपको वजन कम करने या वजन को कंट्रोल रखने में सहायक होता है। हलीम के बीजों में वसा की मात्रा बहुत कम पायी जाती है। इसलिए वजन कम करने के लिए आप हलीम के बीजों अपने खाने या ड्रिंक्स में शामिल कर अपने वजन को कम कर सकते हैं।
इसे भी पढें: रात में भिगाए हुए ओट्स हैं ज्यादा सेहतमंद, तेजी से घटेगा वजन और मिलेंगे न्यूट्रिएंट्स
अनियमित पीरियड्स
हलीम के बीजों में ऐसे पोषक तत्व पाये जाते हैं, जो आपकी अनयिमित पीरियड्स की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। हलीम के बीज में फाइटाकेमिकल्स होता है। यह एस्ट्रोजन की तरह काम करते हैं। जिसकी मदद से अनियमित पीरियड्स और दर्द की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।
इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार
हलीम के बीज पौष्टिकता से भरपूर है, जो कि आपकी रोग प्रतिरोध क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। शरीर को बीमारियों से लड़ने और उन्हें दूर रखने के लिए अच्छी इम्युनिटी पावर की जरूरत होती है। इसलिए यदि आप अपनी डाइट में हलीम के बीजों को शामिल करते हैं, तो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। आप हलीम के बीज के लड्डू बनाकर अपने बच्चों और परिवार के सदस्यों को खिला सकते हैं। इसके अलावा हलीम की पत्तियां भी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार है।
इसे भी पढें: दांतों के पीलेपन से शर्मिंदा हैं? रोजाना खाएं ये 5 आहार, चमचमा उठेंगे आपके दांत
झड़ते बालों की समस्या से राहत
हलीम के बीजों में पाया जाने वाला प्रोटीन आपके बालों को स्वस्थ व मजबूत बनाये रखने में सहायक है। हलीम के बीज में प्रोटीन व आयरन का अच्छा स्त्रोत हैं। यदि आप अपनी डाइट प्लान में हलीम के बीजों से बनी डिश या इसके बीजों का सेवन करते हैं, तो आपके बाल झड़ने की समसया दूर होगी। इससे आपके बाल घने व मजबूत होंगे।
अस्थमा और बवासीर
हलीम के आपके स्वास्थ्य के लिए कई फायदे हैं। इसकी पत्तियों, बीज व जड़ों का इस्तेमाल दवा बनाने के लिए किया जाता है। यदि आपको अस्थमा की समस्या है, तो आप इसके बीजों का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा वबासीर में इसकी पत्तियों का सेवन करना चाहिए। हलीम के बीजों के सेवन से आपके पाचन तंत्र को सुचारू रूप से काम करने में मदद मिलती है और कब्ज, अपच की समस्याओं को दूर रखा जा सकता है।
Read More Article On Healty Diet In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।