
कभी बर्गर में 20 डॉलर्स का बिल, तो कभी ड्रिंक में रेज़र ब्लेड, ऐसी तमाम विवादित चीजें जो खाने पीने से जुड़ी हैं। ऐसे ही 6 फूड से जुड़ी बातों के बारे में हम आपको बता रहे हैं।
कभी बर्गर में 20 डॉलर्स का बिल, तो कभी ड्रिंक में रेज़र ब्लेड, ऐसी तमाम विवादित चीजें जो खाने पीने से जुड़ी हैं। ऐसे ही 6 फूड से जुड़ी बातों के बारे में हम आपको बता रहे हैं।
व्रत में खाया जाने वाला साबूदाना मांसाहारी है? जानिए सच
1- मैकडॉनल्ड्स का बर्गर
साल 2016 में वर्जीनिया के रहने वाले डेविड कुक के बर्गर में कुछ ऐसा निकला कि बर्गर्स के लिए मशहूर मैकडॉनल्ड्स सवालों के घेरे में आ गया। जब डेविड अपना बर्गर खा रहे थे, तब उनके मुंह में कुछ अटका जिसका स्वाद पैटी की तरह तो नहीं था। देखा, तो दो पैटीज़ के बीच में 20 डॉलर का बिल निकला।
2- डिनर में ज्वेलरी
इसाकाह, वॉशिंगटन के एक रेस्त्रां में कुछ ऐसा हुआ जो काफी समय तक सुर्खियों में रहा। मोनटेल्सीनो रिस्टोरेंट में एक जोड़ा रोमांटिक डिनर के लिए आया था। अचानक से महिका के मुंह में कुछ अटका। देखा तो उनके खाने में पर्पल रंग का एक पर्ल था, जिनकी कीमत 600 डॉलर्स थी। हालांकि, इस हादसे ने सबको चौंका दिया, लेकिन उस महिला की तो चांदी ही चांदी हो गई।
3- ब्रेड में चूहे का सिर
यह फरवरी 2016 की घटना है। एक महिला पास की बेकरी से ब्रेड लेकर आई। जब वो इस ब्रेड के स्लाइस कर रही थी, तो इसमें से एक चूहे का सिर निकला। इसके बाद इस महिला ने ठान ही लिया कि वो इस बेकरी में तो कभी नहीं जाएगी।
4- फ्रोज़न फूड में सांप
ट्रॉय वॉकर नाम की एक महिला मार्केट से बीन्स का कैन खरीदकर आई, लेकिन उसे क्या पता था कि इसमें कुछ ऐसा सरप्राइज़ निकलेगा, जो बीन्स के इन कैन्स का डिस्ट्रीब्यूशन ही रोक देगा। जब महिला ने बीन्स के कैन को खोला, तो उसमें से 2 आंखों वाली बीन्स निकली। ध्यान से देखा तो पता चला कि यह सांप है। महिला ने कैन का डब्बा दुकानदार को दिखाया और बाद में यह प्रोडक्ट मार्केट में आना ही बंद हो गया। सुनने में आया कि इस पर इंवेस्टिगेशन भी हुई।
5- सूप में अंगूठा
अब तक तो हमने खाने में मच्छर, मक्खी पड़ जाने के बारे में सुना था। लेकिन इस किस्से को सुनकर आप दंग रह जाएंगे। जापान के एक रेस्त्रां में एक महिला और उसका बेटा खाना खा रहे थे। अचानक से मां को सूप में कुछ तैरता हुआ दिखा। बाद में पता लगा कि यह अंगूठा था। दरअसल, रसोई में जब चेफ पोर्क काट रहा था, तो उसके अंगूठे का 1 सेंटीमीटर हिस्सा सूप में गिर गया और उसने इस बात को सबसे छिपाए रखा।
6- वेन्डी में रेज़र ब्लेड
फ्रेश फास्ट फूड के लिए मशहूर वेन्डी भी कॉन्ट्रोवर्सी में आ चुका है। मई 2016 में एक महिला की ड्रिंक में जंग लगा हुआ रेज़र ब्लेड मिला। जांच के दौरान यह पाया गया कि शायद सफाई करने के दौरान, किसी ने इस ब्लेड को डस्टबिन में\ फेंकने के बजाय, इस गिलास में रख दिया हो। बाद में वेन्डी ने माफी भी मांगी।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Healthy Eating In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।