एक नए शोध में दावा किया गया है कि कई घंटों तक किए गए व्यायाम की बजाय कुछ मिनटों की कसरत सेहत के लिए अधिक फायदेमंद होती है।
एक नए शोध में दावा किया गया है कि कई घंटों तक किए गए व्यायाम की बजाय कुछ मिनटों की कसरत सेहत के लिए अधिक फायदेमंद होती है।
शोधकर्ताओं का कहना है कि घंटों व्यायाम करने की तुलना में दस मिनट की गई कसरत बेहतर है। इससे न सिर्फ आपका समय बचेगा बल्कि शरीर को भी कम जोर लगाना पड़ेगा। इससे लोगों की यह भ्रांति भी टूटेगी कि शरीर को छरहरा बनाए रखने के लिए देर तक व्यायाम जरूरी होता है।
कनाडा में ओंटारियो की मैक मास्टर यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इस संबंध में अध्ययन किया। उन्होंने पाया कि सेहत के लिए कम व्यायाम से बेहतर परिणाम मिलते हैं। शोधकर्ताओं में से एक प्रोफेसर मार्टिन गिबाला ने कहा, 'अध्ययन में सामने आया कि यह एक ऐसा काम है जिसे कम करने से ज्यादा फायदा मिलता है।' शोध के परिणाम जर्नल आफ फिजियोलाजी में प्रकाशित किए गए हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।